स्व.बालासाहेब ठाकरे के विचार और आदर्श हमेशा अमर रहेंगे: बंटी शेल्के।

अकोला :- देश और महाराष्ट्र प्रदेश के वरिष्ठ नेता स्व. बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि के अवसर पर आज नागपुर युवा कांग्रेस ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नागपुर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बंटी शेल्के ने स्व. बालासाहेब ठाकरे की याद में जन जन के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में उनके बैनर तले एक पैदल मार्च निकाला। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बंटी शेल्के ने इस अवसर पर कहा कि स्व. बालासाहेब ठाकरे सच्चाई के स्तंभ थे, उनके विचार और उनके आदर्श आज भी हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत्र है। उनके दिखाए हुए रास्ते पर आज भी सैकड़ों लोग चल रहे है, और आगे भी चलते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि स्व. बालासाहेब जैसे व्यक्ति अपने विचारो और आदर्शो के वजह से हमेशा अमर रहते है, उनका जो सपना था समृद्ध महाराष्ट्र और एक ताकतवर भारत का उसके लिए हम हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।

स्व. बालासाहेब ठाकरे अमर रहे अमर रहे।

 

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

स्वच्छ, सुंदर, आरोग्यदायी मुंबईसाठी प्रयत्नशील - मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Fri Nov 18 , 2022
धारावी पुनर्विकासालाही गती देणार हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना योजनेचे लोकार्पण मुंबई :- मुंबई शहर स्वच्छ, सुंदर आणि आरोग्यदायी व्हावे असे धोरण आहे. यात धारावीचा पुनर्विकास हा महत्त्वाचा असून, येत्या काही काळात जगाचे लक्ष वेधून घेईल अशी वसाहत प्रत्यक्षात येईल असा विश्वास मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी व्यक्त केला. तसेच मुंबईतील प्रत्येक गरजूला वैद्यकीय उपचार मिळाले नाहीत, असे होऊ नये यासाठी […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com