हॉकी मध्यप्रदेश के हाथो मेजबान छत्तीसगढ की बालिकाओं को मिली हार

– बालक वर्ग में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और मेजबान छत्तीसगढ ने जीत दर्ज की

– वेस्ट जोन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता

राजनांदगांव :- बालिका वर्ग में आज खेले गए एक मैच में हॉकी मध्यप्रदेश ने मेजबान छत्तीसगढ की बालिकाओं को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-0 गोलो से पराजित किया बालक वर्ग के पहले मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी गुजरात को एकतरफे मुकाबले में 14-0 गोलो से पराजित किया दुसरे मैच में हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी राजस्थान को 4-1 गोल से पराजित किया तीसरे मैच में मेजबान छत्तीसगढ ने गोवा को 11-0 गोल से पराजित किया।

आज मैच के दौरान ओलंपियन मोहम्मद रियाज, अंसुता लकरा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी,फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी व सचिव आयोजन समिति, रमेश डाकलिया, कुतुबुद्धिन सोलंकी,मुस्ताक अली प्रधान (वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी रायपुर) मृणाल चौबे ऋिषि शास्त्री पार्षद नगर निगम राजनांदगांव, सूर्यकांत जैन अध्यक्ष जिला हैण्डबॉल संघ, विजय शर्मा, प्रिंस भाटिया,भुषण सॉव,रामआवतार जोशी,ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्लेयर आफ द मैच के पुरूस्कर वितरित कर खिलाडियों को बधाई व शुभकामनांए दी।

अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही द्वितीय वेस्ट जोन जूनियर बालक बालिका हॉकी प्रतियोगिता के पांचवा दिन प्रातः खेले गए बालिका वर्ग के प्रथम मैच में हॉकी मध्यप्रदेश ने मेजबान छत्तीसगढ के मध्य खेला गया इस रोमांचक मुकाबले में हॉकी मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ को 3-0 गोल से पराजित किया इस संघर्षपूर्ण मुकाबले मे दोनो ही टीम ने पहले क्वाटर तक कोई भी गोल नही कर पाई किन्तु हॉकी मध्यप्रदेश के खिलाडियो ने अपने खेल मे परिवर्तन करते हुए मैच के 29वें मिनट में जर्सी क्रमांक 13 काजाल ने गोल करते हुए 1-0 गोलो की बढत बनाई वहीं मैच के 46वें मिनट और मैच के 58वें मिनट में सुजाता जयंत और स्नेहा पटेल ने गोल करते हुए 3-0 गोल से जीत दर्ज की।

बालक वर्ग में खेले गए पहले मैच में हॉकी महाराष्ट्र ने हॉकी गुजरात को 14-0 गोल से पराजित कर एक आसान जीत हासिल की हॉकी महाराष्ट्र की ओर से टीक के कप्तान विशाल श्रीधर मानडढे और कार्तिक रमेश पात्रे ने 5-5 गोल किया वहीं अर्जुन संतोष हरगुढे ने 2 गोल और संतोष रमेश बृजदर ने 2 गोल किया बालक वर्ग का खेले गए दुसरे मैच में हॉकी मध्यप्रदेश ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हॉकी राजस्थान को 4-1 गोल से पराजित किया मध्यप्रदेश की ओर से मोहम्मद अंश ने 2 गोल शुभन अबिद ने और विशवेश सिंग ठाकुर ने 1-1 गोल किए वहीं राजस्थान की ओर से एक मात्र गोल अभिषेक सिंग ने किया बालक वर्ग में खेले गए आज का तीसरा और अंतिम मैच मेजबान छत्तीसगढ विरूद्ध हॉकी गोवा के मध्य खेला गया जिसमें मेजबान की टीम ने एकतरफे मुकाबले में 11-0 गोलो से पराजित कर एक आसान सी जीत हासिल कि छत्तीसगढ हॉकी ने शुरूवाती समय से आक्रामक पारी खेल का प्रदर्शन किया छत्तीसगढ हॉकी की ओर से मोहित नायक ने 6 गोल टीम के कप्तान आनन्द ने 2 गोल महावीर वर्मा, मानस पटेल और प्रकाश पटेल ने 1-1 गोल किया।

प्रतियोगिता में खेले जा रहे मैचो में बालिका वर्ग में मैन ऑफ द प्लेयर का पुरूस्कार पहले मैच में हॉकी मध्यप्रदेश की कप्तान पलक गुप्ता को बालक वर्ग में पहले मैच में हॉकी महाराष्ट्र के कप्तान विशाल श्रीधर मानडढे को दुसरे मैच में हॉकी मध्यप्रदेश के तोहिब अहमद को व तीसरे मैच में छत्तीसगढ हॉकी के मोहित नायक को अतिथियों द्वारा पुरूस्कृत किया गया वही अतिथियों को भी आयोजन समिति की ओर से हॉकी स्टीक स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान किया जा रहा हैं।

आज के मैच

बालिका वर्ग में एक ही मैच हॉकी गुजरात विरूद्ध छत्तीसगढ हॉकी मध्य सुबह 7 बजे खेला।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

आयुक्त डॉ. चौधरी यांची गांधीबाग झोन कार्यालयाला भेट

Fri Jul 26 , 2024
नागपूर :- नागपूर महानगरपालिका आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी यांनी गुरुवारी (ता:२५) मनपा साने गुरुजी उर्दू माध्यमिक शाळा-कनिष्ठ महाविद्यालयातील गांधीबाग झोन कार्यालयाला भेट दिली. महाल येथील राजे रघुजी भोसले नगर भवन (टाऊन हॉल) येथे नूतनीकरणाचे कार्य सुरू असल्याकारणाने मनपा साने गुरुजी उर्दू माध्यमिक शाळा-कनिष्ठ महाविद्यालय येथे गांधीबाग झोनचे कार्यालय हलविण्यात आले आहे. नवीन तयार करण्यात आलेल्या गांधीबाग झोन कार्यालयाला […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com