– सामाजिक समानता और समरसता का आयोजन
नागपूर :- भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के पावन स्मृति में सामाजिक समानता और समरसता दिन समारोह शुक्रवार दि. 14 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। शाम 6:30 बजे, नागपुर धंतोली स्थित देवी अहिल्या मंदिर सभागृह में समरसता दिन संपन्न होगा।
भारतीय मजदूर संघ विदर्भ प्रदेश अध्यक्षा शिल्पा देशपांडे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्यमय पंड्या (नई दिल्ली) प्रमुख अतिथि और प्रमुख वक्ता के नाते मार्गदर्शन करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री रविन्द्र हिंमते, (नई दिल्ली), भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा निता चोबे और भामसं के पश्चिम क्षेत्र के संगठन मंत्री सि. व्ही. राजेश उपस्थित रहेंगे.
भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों, समस्त प्रदेश कार्यसमिति, सदस्य, संघटित और असंगठित श्रमिकों एवम् कामगार महिलाओं को सपरिवार समय के पूर्व बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे ऐसा आवाहन भारतीय मजदूर संघ विदर्भ प्रदेश महामंत्री गजानन गटलेवार ने किया।