अन्नामृत फाउंडेशन नागपुर का “फेस्टिवल ऑफ ग्रेटीट्यूड” संपन्न

– अजय संचेती एवं सविता संचेती मुख्य अतिथि

नागपूर :- अन्नामृत फाउंडेशन, नागपुर द्वारा फेस्टिवल ऑफ ग्रेटीट्यूड का आयोजन स्वर्णलता एवं गोविंद दास सर्राफ (तुमसर वाले) सेंट्रलाइज्ड किचन, रामानुज नगर, लाल स्कूल के पास, कलमना मार्केट भरतवाड़ा रोड़, नागपुर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भूतपूर्व सांसद अजय संचेती एवं सविता संचेती थे तथा विशेष अतिथि प्रकाश खेमका थे।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम परम पूज्य श्रील लोकनाथ स्वामी महाराज का आभार माना गया जिन्होंने इस अन्नामृत फाउंडेशन को प्रारम्भ करके सभी डायरेक्टर्स डॉ. श्यामसुंदर शर्मा, राजेंद्र रामन, भगीरथ दास एवं प्रवीण साहनी को अपने आशिर्वाद से कार्य करने की शक्ति प्रदान की।

गोविंदम फाउंडेशन की चेयरपर्सन अंजू सर्राफ एवं अजय सर्राफ को भी धन्यवाद दिया गया जिन्होंने सेंट्रलाइज्ड किचन के निर्माण कार्य का संपूर्ण खर्च वहन किया तथा शुभांगी माताजी का जिन्होंने किचन के निर्माण कार्य के लिए भूमि उपलब्ध कराई। उसके बाद अन्नामृत फाउंडेशन को सहायता करने वाले व्यक्तियों, कंपनियों एवं सामाजिक संगठनों का आभार माना जिनमें प्रमुख है सत्यनारायण नुवाल (सोलार), अजय एवं आनन्द संचेती(एस.एम.एस. ग्रुप), शिवकिशन अग्रवाल (हल्दीराम), रामरतन सारडा, बसंत मोहता (जीमेटेक्स), अरुण कुमार मोहता(पी.वी. टेक्सटाइल), रामदेव (रम्मू) अग्रवाल (आर संदेश), देवेश पेंढारकर (विको), रामस्वरुप सारडा(रामसंस), डॉ. मधुसूदन सारडा, सुभाष जैन(सुरुचि), मोहन अग्रवाल(राजेश स्टील), प्रकाश सोनी (ऑफिसमेट), शशांक गर्ग (इंफोसेप्टस), अशोक गर्ग (आस्का),अमरपाल सेठी(पिक्स), जी. एम. जवंजार (बेरार फाइनेंस), पवन चौखानी(एस.एस.एफ.एम. ग्रुप), महेश रतनलाल लाहोटी(बॉम्बे स्टील), कृष्णकुमार अग्रवाल (गोवा), पुरुषोत्तम मालू(मालू पेपर), गिरीश जैन(डी.पी.जैन), श्याम अग्रवाल(संदीप मेटल), एड.आशीष मेहाड़िया, एड. आनंद परचुरे, एड. श्याम देवानी, एड. रामशंकर अग्रवाल, महेश भारुका (कामठी), डॉ. वरुण भार्गव(केयर), महेश डालिया (सालासर फार्म्स), महेश झाड़े (पाटिल), अनिल तनेजा, डॉ संगीता कीर्ति तन्ना, शेयर ऑर स्ट्रेंथ (यू एस ए), क्राउन वर्ल्ड वाइड, , परसिस्टेंट, मॉयल, डब्ल्यू.सी.एल., महिंद्रा, मैकगेल, एल.आइ.सी., एम.ई.सी.एल. इत्यादि

मुख्य अतिथि अजय संचेति ने अपने संबोधन में कहा, “अन्नामृत फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। जरूरतमंदों को शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना एक महान कार्य है, और इस दिशा में संस्था का योगदान सराहनीय है।” उन्होंने यह भी कहा कि “समाज में कई लोग है जो महान कार्यों में योगदान देना चाहते हैं लेकिन उनको सही संस्था नहीं मिलती। अन्नामृत फाउंडेशन उन बहुत अच्छी संस्थाओं में से एक है जिसमे योगदान दिया जा सकता है।”

अन्नामृत फाउंडेशन नागपुर के चेयरमैन डॉ श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि जो गणमान्य व्यक्ति आए थे उन्होंने स्वयं अपने हाथों भोजन बनाने के कार्य में सहयोग किया। कइयों ने चपाती बनाने की मशीन की सहायता से चपाती भी बनाई। सभी ने बहुत सुन्दर श्रृंगार किए हुए जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा माई के दर्शन किये तथा अंत में सभी के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया।

जिन गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया उनमें प्रमुख है अजय संचेती, सविता संचेती, निर्भय संचेती, प्रकाश खेमका, एड. आशीष मेहाडिया, महेश डालिया, डॉ. अनिल सारडा, गोविंदलाल सारडा, प्रकाश सोनी, बृज गोपाल बिहारी लालजी सारडा, डॉ. मधुसूदन सारडा, डॉ. स्वाति सारडा, अशोक कुमार कोठारी, दामोदरदास चांडक, सुशील गांधी, शरद काबरा, नरसिंह सारडा, गिरिराज कोठारी, गोपाल चांडक, जुगल किशोर सारडा, रामदेव (रम्मू) अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, बृजेश (बंटी) अग्रवाल, डॉ. ऋषि लोहिया, अशोक खेतान, आयुष लोहिया, किरीट संघानी, के. एस. मणि, डॉ. मुकेश चांडक, रामस्वरूप सरडा, नंदकिशोर प्रभु, इस्कॉन नागपुर के उपाध्यक्ष बृजेंद्र तनय प्रभु, विशाल प्रभु, वेणुगोपाल प्रभु, श्रीपंढरीनाथ प्रभु, कपिल प्रभु(करुण गौरांग प्रभु), हरि सेवक प्रभु, रंगपुरी प्रभु, सतीश बंग, अशोक गांधी, दिनेश गोलानी, गोविन्द जसोरिया, विकास गर्ग, समीर बेंद्रे, शशिकांत मानापुरे, मंगेश अजमीरे(अमरावती), डॉ चेतन रेवतकर, नरेंद्र निमजे, राजीव कुशवाह,निलेश नागोलकर, डॉ. गिरीश त्रिपाठी, आदित्य भाभड़ा, हर्ष मेहाडिया, मनीष मंगले, प्रकाश खानजोड़े, सत्यनारायण शर्मा इत्यादि।

– डॉ श्यामसुंदर शर्मा 

चेयरमैन अन्नामृत फाउंडेशन नागपुर

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

बिहार दिवस पर सफल रहा भाजपा का मिलन समारोह

Mon Mar 24 , 2025
देहगांव रंगारी :- स्थानीय एक लॉन/हॉल में बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय भाजपा का हिंदी भाषी सम्मेलन आयोजित किया गया,जो अंशतः सफल रहा। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से लालगंज बिहार के विधायक संजय सिंह,भाजपा नागपुर जिला के जिलाध्यक्ष सुधाकर कोहले,नागपुर के पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी,राज्य के पूर्व DIG भूषणकुमार उपाध्याय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के संचालक/आयोजक विक्रम सिंह,रोशन […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!