आत्मख्याति गौरव” उपाधि से अलंकृत डॉ. शान्तिकुमार पाटील

नागपुर  :-  नेहरू पुतला इतवारी स्थित श्री वीतराग विज्ञान भवन में ज्ञानानंद शास्त्री फाऊण्डेशन, महाराष्ट्र के तत्त्वावधान में नागपुर शास्त्री परिवार द्वारा श्री टोडरमल दिगंबर जैन सिद्धांत महाविद्यालय के प्राचार्य, सहस्राधिक विद्वानों के गुरु व हृदयहार, जिनधर्म प्रभावक, आत्माख्याति-मर्मज्ञ, गूढ-गंभीर प्रवचनकार, कुशल अनुवादक एवं वीतराग विज्ञान मराठी के सह संपादक डॉ. शान्तिकुमार पाटील जयपुर को ” आत्मख्याति गौरव” उपाधि से अलंकृत कर गौरवान्वित किया गया।यह उपाधि डॉ. शान्तिकुमार पाटील को दशलक्षण महापर्व 2022 के मंगल प्रसंग पर अध्यात्म के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में आपके असाधारण कार्य को देखते हुए प्रदान की गई। जिसके अनुमोदक सुदर्शन शास्त्री, अनिल बेलोकर, विपिन शास्त्री, श्रुतेश सातपुते, स्वप्निल शास्त्री, देवेंद्र बंड, सुनील बेलोकर, पराग महाजन, रवींद्र महाजन,  प्रतीति शास्त्री, आशीष महाजन, भूषण विटालकर, नितिन शास्त्री, श्रीशांत उखलकर, संयम शास्त्री, शुभम नाके, मोहित शास्त्री, अतिशय शास्त्री, ऋषभ डबरे आदि रहे। इस अवसर पर आयोजित समारोह के अध्यक्षता श्री कुंदकुंद  दिगंबर जैन स्वाध्याय मंडल ट्रस्ट नागपुर के अध्यक्ष जयकुमार देवड़िया ने की। प्रमुख अतिथि अजय क्षीरसागर मंचासीन थे।मंगलाचरण विवेक एवं धैर्य टक्कामोरे ने किया ।श्रुतेश सातपुते शास्त्री ने डॉ. शांतिकुमार पाटील का परिचय देते हुए उनके प्रति गौरवोद्गार व्यक्त किए।इस प्रसंग पर ट्रस्ट के महामंत्री अशोक जैन, नरेश सिंघई, संदीप जैनी,  मनीषा जैन, अनिल बेलोकर शास्त्री, रवीन्द्र महाजन शास्त्री, भूषण विटालकर शास्त्री, देवेंद्र बंड शास्त्री, सुनील  बेलोकर शास्त्री,राहुल मोदी, प्रतिति मोदी शास्त्री आदि ने डॉ. शांतिकुमार पाटील के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सुरेश जैन ने डॉ. शान्तिकुमार पाटील पर स्वरचित कविता का पाठ किया।श्रीशांत उखलकर शास्त्री ने प्रशस्ति वाचन किया।नागपुर शास्त्री परिवार के सभी शास्त्रियों द्वारा शाल, श्रीफल, प्रशस्ति एवं भाईसाहब का स्फटिक चित्र भेंटकर सम्मान किया।  सुविधि सातपुते द्वारा डॉ शांताकुमार पाटील का सुंदर पोट्रेट बनाकर भेंट किया। श्री कुंदकुंद दिगंबर जैन स्वाध्याय मंडल ट्रस्ट नागपुर द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति का वाचन रवि मोदी ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जयकुमार देवड़िया, महामंत्री अशोक जैन, ट्रस्टी विशाल मोदी आदि ने माल्यार्पण, शाल, श्रीफल, एवं प्रशस्ति भेंट कर डॉ. शान्तिकुमार पाटील को सम्मानित किया। संचालन श्री महावीर विद्या निकेतन के प्रबंधक सुदर्शन शास्त्री एवं प्रा, विनीत शास्त्री ने किया।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

धर्मराज मध्ये चिमुकल्यांनी साकारले माती कलेतुन गणपती

Wed Sep 14 , 2022
मातीकलेतुन ४९ गणेश मुर्तीची निर्मिती.  कन्हान : – येथील धर्मराज प्राथमिक शाळेतील चिमुकल्या विद्यार्थ्यांनी मातीकलेतुन श्री गणेशाच्या मुर्तीची निर्मिती केली. शिक्षणासोबतच कला कार्यानुभव याची विद्यार्थ्यांना    ओळख व्हावी व सुप्तगुणाची जाणीव करण्यासाठी उपक्रमशील शिक्षक  अमीत मेंघरे यांच्या संकल्पनेतुन आमचा बाप्पा किती गोड हा उपक्रम वर्ग पहिली ते चौथीच्या विद्यार्थ्यांसाठी राबविण्यात आला. या उपक्रमांतर्गत ४९ चिमुकल्या विद्यार्थ्यांनी विविध आकारात व रूपात […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!