सातारा :- पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास महत्वपूर्ण है। उसके लिए तापोला और बामनोली परिसर की सड़कों का बड़े पैमाने पर विकास किया जा रहा है। शीघ्र कोकण को पश्चिम महाराष्ट्र से जोड़ने वाला बामनोली- दरे पुल का काम शुरू होगा। ऐसी जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी।
महाबलेश्वर के तापोला – महाबलेश्वर सड़क का भूमिपूजन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोल रहे थे। इस समय पर मंच पर पालक मंत्री शंभूराज देसाई, सांसद श्रीकांत शिंदे, सांसद श्रीनिवास पाटील, विधायक मकरंद पाटील, जिलाधिकारी रूचेश जयवंशी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानेश्वर खिल्लारी, पुलिस अधीक्षक समीर शेख, सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग के मुख्य अभियंता अतुल चव्हाण, अधीक्षक अभियंता संतोष रोकडे आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि तापोला से महाबलेश्वर सड़क संकरी होने के कारण वाहन चालकों को कई दिक्कतें आ रही हैं। इन परेशानियों के कारण कुछ पर्यटक तापोला क्षेत्र में आने से कतराते हैं। लेकिन अब यह सड़क चौड़ी और मजबूत बनाई जा रही है। इसलिए महाबलेश्वर में आने वाला हर पर्यटक तापोला क्षेत्र में आएगा। इस सड़क का भूमिपूजन मेरे हाथों होने का मुझे आनंद है। लोग भी पर्यटन के दृष्टिकोण से कारोबार बढ़ाएं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि तापोला, बामणोली का यह परिसर निसर्ग संपन्न है। इसका विकास करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।