कजरी महोत्सव में अनिल गलगली और महेन्द्र सिंह चौहान का नागरिक अभिनंदन

मुंबई :- स्वरसंगम फाउंडेशन व उत्तर भारतीय मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कजरी महोत्सव कार्यक्रम बहुत ही सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री व अभियान के सचिव अमरजीत मिश्र,पूर्व नगर सेवक महेन्द्र सिंह चौहान, सुप्रसिद्ध आरटीआई एक्टीविस्ट अनिल गलगली, कजरी गायक ब्रृजेश सिंह, महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डाॅ शीतला प्रसाद दुबे, वरिष्ठ साहित्यकार हॄदयेश मयंक व हिन्दी भाषी समाज के अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति नें आयोजन को गरिमा प्रदान किया।

इस अवसर पर भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में नगर उपनगर के कवि ,पत्रकार, अध्यापक व संगीत प्रेमियों नें कजरी गायन को खूब पसंद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पूर्व नगर सेवक महेन्द्र सिंह चौहान व अनिल गलगली का नागरिक अभिनन्दन किया गया। संस्था नें अनिल गलगली का विरुंगला केन्द्र को वातानुकूलित कराने के प्रयास की सराहना की। मीरा भायंदर महानगर नगरपालिका की लगातार 27 वर्षों तक नगर सेवक रहते हुए सेवा करने के लिए वरिष्ठ नगर सेवक महेन्द्र सिंह चौहान का नागरिक अभिनन्दन किया। दोनों संस्थाओं की ओर से धर्मेन्द्र प्रकाश चतुर्वेदी व डाॅ हरिप्रसाद राय ने अतिथियों का स्वागत व उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अतिथियों का परिचय देवेंद्र पोरवाल करवाया।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

आदिवासी विकास योजनांची अंमलबजावणी अधिक काटेकोर झाली तरच त्यांची प्रगती शक्य - राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाती आयोगाचे सदस्य जतोठु हुसैन

Tue Jul 30 , 2024
नागपूर :- शासनाच्या विविध आदिवासी विकास योजनांमध्ये आपण शिक्षण, आरोग्य आणि निवारा या तीन मुलभूत बाबींवर भर दिला आहे. नागपूर जिल्ह्याचा विचार करता आजही बहुसंख्य आदिवासी हे ग्रामीण भाग व जंगलाच्या सानिध्यात वास्तव्यास आहेत. त्यांना विकासाच्या प्रवाहात आणण्यासाठी शासनाने शिक्षणाच्या ज्या सुविधा दिल्या आहेत त्या पूर्ण क्षमतेने त्यांच्यापर्यंत पोहोचल्या पाहिजेत. आदिवासी विभागाने यासाठी ज्यांच्यावर जबाबदारी दिली आहे त्यांनी ती जबाबदारी […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com