उपमुख्यमंत्री ने 120 की रफ्तार से समृद्धि पर दौड़ाई कार
उपमुख्यमंत्री फडणवीस के बाजू में बैठे थे मुख्यमंत्री शिंदे
हिंगना :-11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथो से नागपुर से शिर्डी तक 520 किलो मीटर लंबे समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन किया जायेगा। इस मार्ग के उद्घाटन के पुर्व रविवार को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 120 की रफ्तार से कार चलाकर ट्रायल लिया। समृद्धि महामार्ग के प्रारंभ झिरो पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के स्वागत की पुरी तैयारी महाराष्ट्र राज्य रास्ते विकास महामंडल और फेस 1 के निर्माण कार्य करने वाली हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के अधिकारियो ने की थी। लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का वाहन वहा नही रुका। इस वक्त उपमुख्यमंत्री फडणवीस मडसड़ीज की बेंच कर चला रहे थे और बाजू में मुख्यमंत्री शिंदे बैठे थे। 10.4 की मि पर स्थित टोल प्लाजा पर कुछ सेकंड के लिए ही उनका वाहन रुका और तेज गति से आगे निकल गया। जो मालेगांव में ही रुके जानें की जानकारी मिली है। इस काफिले में 100 से अधीक वाहनों का समावेश था।
नागपुर से गोवा तक बनेगा नया महामार्ग
इस वक्त पत्रकारों से बता करते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस तरह का नया महामार्ग नागपुर से गोवा तक बनाए जानें के बारे में तैयारी है। इसके बारे मे भी काम किया जा रहा हैं।
झिरो पर नहीं रुके मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री
समृद्धि महामार्ग के प्रारंभ में झिरो पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के स्वागत की पुरी तैयारी महाराष्ट्र राज्य रास्ते विकास महामंडल और फेस 1 के निर्माण कार्य करने वाली हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के अधिकारियो ने की थी। लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का वाहन वहा नही रुका। जिसके चलते उनका स्वागत टोल प्लाजा के समीप किया गया। इस वक्त महाराष्ट्र राज्य रास्ते विकास महामंडल के उपाध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक राधेश्याम मोपलवार, संयुक्त प्रबंध निदेशक संजय यादव, संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गायकवाड, विभागीय आयुक्त विजय लक्ष्मी प्रसन्न, जिलाधिकारी विपिन इखनकार, एमएसआरडीसी नागपुर के मुख्य अभियंता एस एस मुरादे, मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के उपाध्यक्ष मधुसूदन राव, प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीकांत बल्लूरी, लाइजनिंग मैनेजर सादुला रमेश, एचआर प्रमुख विवेक शर्मा आदि उपस्थित थे।
समृद्धि महामार्ग पर नही चलेंगी मोटरसाइकल
नागपुर से मुंबई तक कुल 22 टोल प्लाजा है। नागपुर से शिर्डी तक 18 टोल प्लाजा होकर उद्घाटन के बाद शुरू होंगे। इस महामार्ग पर मोटरसाइकल, 3 विलर (आटो) और ट्रैक्टर नही दौड़ पाएंगे। इन्हे तेज रफ्तार से नही चलन की वज़ह से प्रतिबंधित किया गया है। यह जानकारी टोल टैक्स वसुल के लिए नियुक्त की गई फास्ट गो इंफ्रा के संचालक संजय खेतकर ने दी।
आकर्षण का केंद्र बन झिरो
समृद्धि महामार्ग के प्रारंभ में ही 1 किलो मीटर की गोलाई का झिरो बनाया गया है। इस 17 एकर के झिरो में सुंदर गार्डन बनाया गया है। साथ ही खजुर के पेड़ और अन्य पौधे लगाकर आकर्षक लाइटिंग लगाई गई है। जो इस रास्ते से गुजरने वाले का मनमोह लेता है। समृद्धि महामार्ग के झिरो को अमरावती और वर्धा रोड को जोड़ने वाला हिंगना का आउटर रिंग रोड है। इस झिरो के चारो ओर रास्ते है।
पक्षी के पंख की तरह बनाया गया टोल प्लाजा
समृद्धि महामार्ग के 10.4 पर टोल प्लाजा बनाया गया है। जो दूर से किसी पक्षी के पंख की तरह नजर आता है। इस मार्ग से गुजरने वाली कारों को 1 रुपए 73 पैसे प्रति किलो मीटर के हिसाब से टोल टैक्स देना होंगा। नागपुर से मुंबई तक 700 किलो मीटर समृद्धि महामार्ग पर 1.73 रुपए के हिसाब से करीब 1211 रुपए टोल टैक्स देना होंगा। इस 120 मीटर चौड़े रास्ते पर गाड़ी चलाने के लिए कई लोग महामार्ग के उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं। क्युकी इस समृद्धि महामार्ग को पुरी तरह जगह जगह से बंद कर दिया गया है।
बदला उद्घाटन स्थल
11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन होना है। पहले यह उद्घाटन समृद्धि महामार्ग के 10.4 किमी पर स्थित टोल प्लाजा के समीप होना था। इसकी पुरी तैयारी भी हो चुकी थी। टेंन भी लग चुका था। लेकिन किसी कारण वश शनिवार को उद्घाटन की जगह बदल कर खापरी के समीप मिहान के एम्स अस्पताल के पास में उद्घाटन की सभा का टेन लगाया जा रहा हैं। बता दें कि टोल प्लाजा पर लगा हुवा टेन निकाल कर मिहान के एम्स अस्पताल के समीप लगाया जा रहा हैं।