देहगांव रंगारी :- स्थानीय एक लॉन/हॉल में बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय भाजपा का हिंदी भाषी सम्मेलन आयोजित किया गया,जो अंशतः सफल रहा। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से लालगंज बिहार के विधायक संजय सिंह,भाजपा नागपुर जिला के जिलाध्यक्ष सुधाकर कोहले,नागपुर के पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी,राज्य के पूर्व DIG भूषणकुमार उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के संचालक/आयोजक विक्रम सिंह,रोशन सिंह और केतन सिंह थे।
इस कार्यक्रम में जिले के हिंदी भाषी, जिला/शहर भाजपा के पदाधिकारी सह कार्यकर्ता सह बिहार से नागपुर में आकर रोजी रोटी कमाने वालों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।