बेटियां शक्ति फाउंडेशन द्वारा निशुल्क शैक्षणिक साहित्य के उपक्रम का शुभारंभ

नागपुर :- बेटियां शक्ति फाउंडेशन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024- 2025 के लिए विदर्भ के 2500 आर्थिक दृष्टि से पिछड़े छात्राओं को निशुल्क शैक्षणिक साहित्य वितरण उपक्रम का शुभारंभ संस्था के कार्यालय में सामाजिक, शैक्षणिक क्षेत्र के महानुभावों के उपस्थिति में संपन्न हुआ। साथ ही संस्था के जिन प्रशिक्षणार्थियों की पुलिस और सेना में चयन हुआ हैं ऐसे प्रशिक्षणार्थियों सम्मान किया गया।

बेटियां शक्ति फाउंडेशन और संस्था की क्रीड़ा शाखा क्लिक टू क्लाउड वूमेंस स्पोर्टिंग क्लब नागपुर द्वारा विदर्भ के कक्षा पांचवी से दसवी तक आर्थिक दृष्टि से पिछड़े छात्राओं को शैक्षणिक साहित्य स्कूल बैग, नोटबुक्स, पेन पेंसिल किट का निशुल्क वितरण किया जाता हैं। 2018 से दस हजार से ज्यादा जरूरतमंद छात्राओं को शालेय साहित्य का वितरण किया हैं। उपक्रम का शुभारंभ शिक्षा जगत के विख्यात डॉ. अनिल करवंदे ने समारोह की अध्यक्षता की। क्लिक टू क्लाउड वूमेंस स्पोर्टिंग क्लब के प्रशिक्षणार्थी अब भारतीय सेना में चयन हुआ हैं ऐसे अल्केश वैद्य, विभांशु जयकुमार, खुशाल अंबुले, कार्तिक वैद्य और राज्य राखीव पुलिस बल में चयनित ऋतिक नेवारे का सम्मान किया गया। इस अवसरपर डॉ. शारदा नायडू, डॉ. प्रदीप ठाकुर, अदिति वाजपेयी, अरविंद पाठक, संजय सावनसुखा, पूर्व सैनिक प्रभाकर आकोटकर, विनोद शिरपुरकर, राजेश अलोने, लक्ष्मण गोमासे, अतुल वासनिक, शुभांगी नांदेकर, अमर बावनकर, सतीश राउलकर, प्रियल जैन उपस्थित थे।

समारोह का संचालन श्रीधर आडे ने किया और आभार प्रदर्शन नायब सूबेदार अमोल राउत ने किया।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

शेतकऱ्याला केंद्रबिंदू मानून सुविधा निर्माण करा - मंत्री अब्दुल सत्तार

Wed Jun 12 , 2024
मुंबई :- शेतकऱ्याला केंद्रबिंदू मानून शेतकऱ्यांसाठी पणन विषयक सुविधा निर्माण कराव्यात, अशा सूचना पणन मंत्री अब्दुल सत्तार यांनी दिल्या. महाराष्ट्र राज्य कृषी उत्पादन मंडळाच्या १५२ व्या संचालक मंडळाची सभा पणन मंत्री अब्दुल सत्तार यांच्या अध्यक्षतेखाली मंत्रालयात पार पडली. सदर बैठकीमध्ये पणन मंत्री सत्तार यांनी महाराष्ट्र राज्य कृषी पणन मंडळाच्या कामकाजाचा आढावा घेतला. महाराष्ट्र राज्य पणन मंडळातर्फे बापगाव, काळडोंगरी, छत्रपती संभाजीनगर […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com