आहाना कपूरिया ने वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, नागरकोइल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

नागपुर, ता. ३० : वेटलिफ्टिंग फेडरेशन महाराष्ट्र द्वारा हाल ही में आयोजित महाराष्ट्र भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कुल 160 किलोग्राम भार और 17 वर्ष आयु वर्ग में आहाना प्रवीण कपूरिया ने स्वर्ण पदक जीता। आहाना के इस प्रदर्शन की हर स्तर पर प्रशंसा की जा रही है। इसके साथ ही दिसंबर के अंत और जनवरी 2023 के पहले सप्ताह के बीच नागरकोइल में होने वाली ‘राष्ट्रीय प्रतियोगिता’ के लिए भी आहाना का चयन किया गया है।

आहाना आरटीओ अधिकारी प्रवीण कपूरिया और नीलिमा कपूरिया (उद्यमी) की बेटी हैं। सेंटर पॉइंट स्कूल की छात्रा आहाना प्रवीण कपूरिया ने कुछ दिन पहले नागपुर के मनकापुर स्टेडियम में हुई डीएसओ प्रतियोगिता भी जीती है। इसमें आहाना ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वह 12 दिसंबर से 15 दिसंबर 2022 तक होने वाली राज्य शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता भी खेलने वाली है। इस साल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करना उसका सपना है। उसके सफल प्रदर्शन के लिए सेंटर पॉइंट स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सहयोग किया। पिछले एक साल से संतोष सिंहासने और विशाल लक्ष्मण बायकुडे प्रशिक्षण देकर प्रैक्टिस करवा रहे है। ज्यादा से ज्यादा युवा खेल में आगे आए, ऐसी इच्छा आहाना ने व्यक्त की है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

महापरिनिर्वाण दिनानिमित्त माहिती पत्रकाचे राज्यपालांच्या हस्ते प्रकाशन

Wed Nov 30 , 2022
मुंबई :-भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या ६६ व्या महापरिनिर्वाण दिनानिमित्त चैत्यभूमी मुंबई येथे येणाऱ्या अभ्यागतांसाठी तयार करण्यात आलेल्या सुचना व माहिती पत्रक तसेच भित्तीपत्रकाचे प्रकाशन राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी यांच्या हस्ते राजभवन, मुंबई येथे करण्यात आले. यावेळी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिन समन्वय समितीचे सरचिटणीस नागसेन कांबळे, महेंद्र साळवे, रवींद्र गरुड, ऍड. अभया सोनावणे, शशिकला जाधव, संध्या केदारी, तेजस्वी रोकडे तसेच इतर […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com