नागपुर :- कोलकाता में हुए अर्बन बॅंक के डायरेक्टर चुनाव में शेयरहोल्डरों ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अर्बन बैंक पर मजदूर कांग्रेस समर्थित महेंद्र नंदेश्वर को डायरेक्टर चुन लिया है। उसी तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर जोन के रायपुर डिवीजन से भीमराव बोदलकर, बिलासपुर से आर. के. यादव डायरेक्टर के रूप में जीतकर आये।
उसी तरह अन्य पदाधिकारी के रूप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के अर्बन बॅंक में कन्वेनर रवी धल, नागपूर मंडल समन्वयक इंदल दमाहे, रायपुर मंडल समन्वयक डी. विजय कुमार, बिलासपुर मंडल समन्वयक क्रिष्णकुमार के अथक प्रयासों से आखिरकार नागपूर, रायपुर , बिलासपुर में भी पहली बार अर्बन बॅंक डायरेक्टर चुनाव में विजय का परचम लहराया। नागपूर मे अर्बन बॅंक डायरेक्टर चुनाव में पहली बार नागपूर में महेंद्र नंदेश्वर ने एकतर्फा विजय प्राप्त किया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मीनारायण ने अपने इस विजय को सभी मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ता, अर्बन बॅंक शेयरहोल्डरों, डेलिगेट एवं जिन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उनकी जीत बताया।
– डॉ. प्रवीण डबली,वरिष्ठ पत्रकार