जहां सत्य वहां शिव का वास – योगेश कृष्ण महाराज

नागपुर :-जहां भी सत्य है, वहीं शिव का वास है। शिव के साथ सारी विषमता है। वे औघड़ हैं, आशुतोष हैं, देवों में महादेव हैं, रुद्र हैं, गृहस्थ हैं, महायोगी हैं, त्यागी और तपस्वी हैं, पिता है, गुरु हैं, मृत्यु हैं, जीवन हैं। उक्त आशय के उद्गार विद्या नगरी, रेशिमबाग के महात्मा फुले सांस्कृतिक सभागृह में आयोजित शिव महापुराण में चित्रकूट के कथाकार योगेश कृष्ण महाराज ने भक्तों से कहे। शिव पुराण का आयोजन 25 सितंबर तक दोपहर 2 से 5 बजे तक किया गया है। कथा के मुख्य यजमान रमेश राऊत, जयश्री राऊत हैं।

योगेश महाराज ने आगे कहा कि भारतीय होने का अर्थ है शिव को जानना। उनको जाने बिना इस लोक को जानना असंभव है। उनकी आराधना से मोक्ष मिलता है। वे ज्ञान का वेद हैं, वे रामायण के प्रणेता हैं, संगीत के स्वर हैं, ध्यान के उत्स हैं। उनमें नृत्य वास करता है, जीवन को गति मिलती है। वे प्रेमी हैं, ऋषियों के गुरु हैं, देवताओं के रक्षक हैं, असुरों के सहायक हैं और मानवों के आदर्श हैं। सभी से बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील आयोजकों ने की है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

आर्थिक विकास महामंडळासाठी गवळी समाजाचे गडकरींना साकडे

Tue Sep 24 , 2024
नागपूर :-“गवळी समाज कृती समिती-महाराष्ट्र राज्य” या समस्त गवळी समाजाच्या राज्य स्तरीय संघटने द्वारे मुंबई येथील पावसाळी अधिवेशन-२०२४ दरम्यान संपूर्ण राज्यातील एकूण अठ्ठावीस जिल्ह्यातून जिल्हाधिकारी यांचेमार्फत समस्त गवळी समाजातील सुशिक्षित बेरोजगार तरुण-तरुणी, दुग्ध-व्यवसायी, अल्प-अत्यल्प भूधारक शेतकरी, गरीब विद्यार्थी- विद्यार्थिनी, खेळाडू यांच्या आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक विकासासाठी स्वतंत्र असे “श्रीकृष्ण आर्थिक विकास महामंडळ स्थापन करावे” सोबतच गवळी समाजाच्या इतर प्रमुख मागणीचे निवेदन […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com