एन.वी.सी.सी. द्वारा आयोजित “व्यापारी -पोलिस संवाद” कार्यक्रम को व्यापारियों ने सराहा

नागपूर :-विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स द्वारा रजवाड़ा पैलेस, गांधीसागर, नागपुर में “व्यापारी पोलिस संवाद” का कार्यक्रम आयोजित किया गयज्ञं कार्यक्रम में नागपुर के पोलिस आयुक्त डाॅ. रविन्द्र सिंघल के साथ विजय भिसे (API, Cyber Crime) व अतुल आगरकर (API, Traffic)) ने व्यापारियों के साथ संवाद किया।

कार्यक्रम पोलिस आयुक्त डाॅ. रविन्द्र सिंघल का परिचय चेंबर के सहसचिव राजवंतपाल सिंग तुली ने दिया तथा चेंबर की ओर से अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा व सचिव सचिन पुनियानी ने शाॅल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ व दुपट्टे से उनका सत्कार किया।  विजय भिसे (API, Cyber Crime) तथा अतुल आगरकर (API, Traffic) का क्रमशः परिचय चेंबर के च्त्व्  हेमंत सारडा व कार्यक्रम के सहसंयोजक हुसैन अजानी ने दिया तथा चेंबर के उपाध्यक्ष क्रमशः फारूक अकबानी व स्वप्निल अहिरकर ने श्रीफल, पुष्पगुच्छ व दुपट्टे से उनका सत्कार किया।

अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना में पोलिस आयुक्त डाॅ. रविन्द्र सिंघल को चेंबर की गतिविधियों से अवगत कराते हुये नागपुर की आम जनता तथा व्यापारियों को हाॅकर्स अतिक्रमण, शहर में विभिन्न सड़को के निर्माण कार्य से ट्राफीक, चेन स्नेचिंग, शहर के बाहर होटल व ढाबों पर अवैध तरीकों से शराब परोसने, क्रिकेट सट्टा तथा सायबर क्राईम की परेशानियों को उनके समक्ष रखा। साथ ही उन्होंने पुर्व की तरह हर जोन में “व्यापारी-पोलिस मित्र” समिती गठित करने का भी निवेदन किया।

पोलिस आयुक्त डाॅ. रविन्द्र सिंघल ने सर्वप्रथम चेंबर के माध्यम से नागपुर के व्यापारियों को धन्यवाद देते हुये कहा कि आप अपनी मेहतन के बलबुते पर इस मकाम पर पहुंचे है आप सभी अपना व्यापार करने के साथ-साथ कई लोगों को रोजगार भी देते है जो बड़ी बात है। हमारा उद्देश्य शहर में लाॅ एन्ड आॅर्डर कायम करने के साथ सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना भी है। जनता के सहयोग से ही शहर में लाॅ एन्डआर्डर कायम शांती और अमन लाया जा सकता है। पुलिस विभाग जनता की सुरक्षा के सदैव तत्पर है।

आगे उन्होंने हाकर्स की समस्या पर बताया कि चूंकि यह मुद्दा हाॅकर्सों से रोजगार भी जुड़ा हुआ है। अतः इन्हें स्थानांतरित करने पर हमारी चर्चा महानगरपालिका से चल रही है। जल्द ही इस समस्या का उचित हल निकाला जायेगा।

ट्राफीक समस्या पर उन्होंने कहा कि नागपुर में ट्राफीक समस्या बड़ी है। एक ओर तो शहर में कई सड़क पर निर्माण कार्य शुरू है तो दुसरी ओर अधिकांश नागरिको द्वारा ट्राफीक नियमों का पालन नहीं किया जाता जिसके कारण बड़ी दुर्घटनाएं होती है और उनकी जान भी जाती है। ट्राफीक आप की सुरक्षा के लिए ही है। उन्होंने से सभी निवेदन किया कि स्वंय की सुरक्षा के लिए सड़को पर सभी ट्राफीक नियमों का पालन करे। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घनाओं को लेकर हाल ही ट्राफीक विभाग की बड़ी मींटिग लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है जो कोई भी ट्राफीक नियमों को लेकर दोषी पाया जायेगा उस पर कार्यवाही की जायेगी।

आयुक्त ने बताया कि शहर में चेन स्नेचिंग कर समस्याएं बहुत कम हो गई है। 2-3 माह एक ही दिन में 6 घटनाएं हुई थी और पुलिस विभाग ने 2 दिन में ही अपराधी को पकड़ लिया था। होटल और ढाबों मे यदि गैर कानूनी तरीके से शराब को परोसा जाता है हमें उसकी जानकारी दीजिए उस पर पुलिस विभाग अवश्य कार्यवाही करेगा।

सायबर क्राइम की घटनाएं बहुत बढ़ती जा रही है। जागरूक रहकर ही सायबर क्राइम का शिकार होने बचा जा सकता हैं। किसी भी फ्राड लिंक या मैसेज पर क्लिक नहीं करना चाहिए। इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा स्कूल, काॅलेज व विभिन्न संस्थाओं में जाकर बड़े पैमाने सायबर क्राइम, महिलाओं की सुरक्षा एवं ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता के कार्यक्रम लिए जा रहे है।

पुलिस विभाग क्रिकेट बुकियों पर हमेशा ही नजर बनाए रखता है। इनसे संबंधित कोई जानकारी आपके पास हो तो हमें इसकी सुचना दे, पुलिस विभाग इन पर अवश्य कार्यवाही करेगा। आगे उन्होंने बताया कि आजकल शहर में भूमाफियाओं का राज बढ़ रहा है। उन्होंने नागपुर की जनता से निर्भर होकर इनकी जानकारी पुलिस विभाग को देने को कहा कि ताकि विभाग उन पर सख्त कार्यवाही कर सकें। मा. पोलिस आयुक्त डाॅ. रविन्द्र सिंघल ने उपस्थित व्यापारियों के सवालों का सरलता से जवाब दिया।

विजय भिसे (API, Cyber Crime) ने सायबर क्राइम की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि अपराधियों द्वारा प्रतिदिन नए-नए तरीकों से सायबर क्राइम किया जाता है हमें सोशल मीडिया या डिजिटल प्लेटफार्म पर भेजे गए किसी भी मेसेज, लिंक या ई-मेल की पूर्ण जांच करने तथा सत्यापान करने बाद ही आर्थिक व्यवहार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने आॅनलाईन फ्राड को रोकने तथा शिकायत करने के लिए बनाए गए सरकारी पोर्टल चक्षु, ब्म्प्त् व नेशनल सायबर क्राइम साइट की विस्तृत जानकारी दी।

अतुल आगरकर (API, Traffic) ने ट्राफीक नियमों तथा सिंग्नलों की विस्तृत जानकारी दी एवं कहा कि 80ः सड़क दुर्घनाएं ट्राफीक नियमों का पालन न करने के कारण होती है। अतः सभी ने सड़क पर अपनी सुरक्षा के लिए ट्राफिक नियमों पालन करना चाहिए और पुलिस कार्यवाही से बचना चाहिए।

कार्यक्रम का मंच संचालन चेंबर के सी.ए. संदीप जोतवानी ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, उपाध्यक्ष – फारूक अकबानी, स्वप्निल अहिरकर, सचिव – सचिन पुनियानी, सहसचिव – शब्बार शाकिर, राजवंतपाल सिंग तुली, दीपक अग्रवाल जनसंपर्क अधिकारी हेमंत सारडा व कार्यकारिणी सदस्य हुसैन अजानी ने अथक मेहनत व प्रयास किया तथा गजानन महाजन, हरमनजीत सिंग बावेजा, राहुल जैन, सतीष मिरानी, मनु सोनी, रामअवतार अग्रवाल, अजय मदान, जयप्रकाश पारेख, अमित अग्रवाल, हरीष छाबरानी व अनिल माखीजानी ने विशेष योगदान दिया।

इस अवसर पर चेंबर के सदस्य व चेंबर से संलग्न व्यापार संगठन पदाधिकारीगण बड़ी मात्रा में उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव सचिन पुनियानी ने दी।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

कमला नेहरू महाविद्यालयाचे प्राध्यापक डॉ. वासुदेव गुरनुले यांचा निरोप कार्यक्रम संपन्न

Sun Sep 1 , 2024
नागपूर :- अमर सेवा मंडळ द्वारा संचालित कमला नेहरू महाविद्यालय, सक्करदरा चौक, नागपूर येथील वरिष्ठ महाविद्यालयातील रसायनशास्त्र विभागातील प्राध्यापक डॉ. वासुदेव बालाजी गुरनुले यांच्या सेवानिवृत्ती निमित्त निरोप समारंभ शनिवार दि. 31 ऑगस्ट 2024 रोजी कमला नेहरू महाविद्यालयात अमर सेवा मंडळाच्या अध्यक्षा डॉ.  सुहासिनी वंजारी यांच्या अध्यक्षतेखाली तसेच अमर सेवा मंडळाचे सचिव तथा नागपूर विभाग पदवीधर मतदारसंघाचे आमदार अॅड.  अभिजित वंजारी […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com