फिरोज अंसारी पेरिस ओलम्पिक में हॉकी इंडिया पर्यवेक्षक के रूप में लेंगें भाग

राजनांदगांव :- पेरिस में आज 26 जुलाई से प्रारंभ हुई पेरिस ओलम्पिक में भारतीय हॉकी दल भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने पेरिस पहुंच गया है जिसमें संस्कारधानी के साथ ही छत्तीसगढ के लिए भी गौरव की बात है कि हॉकी इंडिया ने छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया नई दिल्ली के सह- सचिव फिरोज अंसारी को हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक के रूप मे सम्मिलित किया है। अंसारी के पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेने पर हॉकी नर्सरी के खेल प्रेमियों के साथ ही छत्तीसगढ के समस्त हॉकी प्रेमियों एवं खिलाडियों में हर्ष का माहौल है।  अंसारी 30 जुलाई को पैरिस के लिए रवाना होगें इसके पूर्व अंसारी 2012 में लंदन ओलम्पिक,2014 में पुरूष वर्ल्ड कप हॉलैण्ड,2018 मंे महिला वर्ल्ड कप 2018 मे रियो ओलम्पिक व 2023 में 19वीं एशियन गेम्स हन्गुजू (चाईना) में भी पर्यवेक्षक के रूप में भाग ले चुके है। अंसारी को इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव सॉय, विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, खेलमंत्री टंकराम वर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने बधाई दी एवं पैरिस मे भारतीय दल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

नॉन मेट्रो परिसर मे मेट्रो की कनेटिव्हिटी

Sun Jul 28 , 2024
*महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड* (नागपुर मेट्रो रेल परियोजना) • लोकमान्य नगर और बंसी नगर मेट्रो स्टेशन से बस सेवा • मनपा और महा मेट्रो का संयुक्त उपक्रम नागपुर :- नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के ऑरेंज और ऍक्वा लाईन पर हर १५ मिनिट मे यात्री सेवा शुरु है और अब खापरी मेट्रो स्टेशन से बुटीबोरी और लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com