संदीप कांबळे, विशेष प्रतिनिधी
नागपूर :-दि. 08/02/2024 को दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे, मुख्यालय, बिलासपुर द्वारा आयोजित “लोकरंग महोत्सव” अंतर मंडलीय लोकसंगीत और लोकनृत्य प्रतियोगिता – 2024 एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मानी जाती है। इस मे एकल नृत्य प्रतियोगिता सर्वोत्तम मे से एक नृत्य प्रदर्शन करते हुए भिलगाव, नागपुर रहवासी मनोज और प्रीति चौहान की सुपुत्री और छनक डांस अकादमी कि विद्यार्थीनी समृद्धि चौहान ने तृतीय पारितोषिक प्राप्त किया है।
समृद्धि कक्षा 9 वी में पढ़ती है और वह छनक डांस अकादमी की संचालिका और गुरु अंजली राऊत (कांबळे) के मार्गदर्शन में भरतनाट्यम और अन्य नृत्य शैलीयों का प्रशिक्षण ले रही हैं।
समृद्धि के इस उपलब्धी और पारितोषिक प्राप्ती के लिए सभी स्तरों से सराहना की जा रही है। समृद्धि ने अपने उपलब्धी का श्रेय उनके माता पिता मनोज और प्रीति चौहान और गुरु अंजली राऊत (कांबळे) को दिया।