नागपुर : पल्लीवाल जैन सभा के रविवार को हुए चुनाव में अभयकुमार पनवेलकर अध्यक्ष, शशिकांत बानाइत निर्विरोध निर्वाचित हुए.
रविवार को श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर रनाला कामठी में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी निर्विरोध चुनाव हुआ. चुनाव अधिकारी नीलय जिंतुरकर, पंकज बानाइत के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुए. उपाध्यक्ष डॉ. विनोद वाघे, संजय उमाठे, कोषाध्यक्ष दीपक पनवेलकर, सहसचिव नीरज उमाठे, पवन बानाइत, सदस्यगण शरद पनवेलकर, विजय वाघे, प्रशांत उमाठे, सुनील वसमतकर, किरण उमाठे, विनोद घाटोडे, प्रशांत पनवेलकर, सचिन उमाठे, विवेक उमाठे, जय पनवेलकर, अमित उमाठे, सचिन घाटोडे, नयना उमाठे, अक्षया वाघे निर्विरोध चुने गए.
पल्लीवाल युवक मंडल के अध्यक्ष नीरज उमाठे, सारंग पनवेलकर, पवन बानाइत, महिला मंडल की अध्यक्षा मनीषा माठुलकर, सचिव संध्या दानी ने नई कार्यकारिणी का अभिनंदन किया. आभार प्रदर्शन नवनिर्वाचित सचिव शशिकांत बानाइत किया.