केंद्रीय गृहमंत्री का 17 फरवरी से महाराष्ट्र का तीन दिवसीय दौरा 

– नागपुर, पुणे और कोल्हापुर की करेंगे यात्रा 

नागपुर :- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 फरवरी से तीन दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र आ रहे हैं। इस दौरान वे नागपुर, पुणे और कोल्हापुर शहरों का दौरा करेंगे।

इस दौरे को लेकर आधिकारिक जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात की फ्लाइट से नागपुर आएंगे। नागपुर में शुक्रवार रात गृहमंत्री होटल रेडिसन ब्लू में ठहरेंगे। इसके बाद शनिवार को दीक्षाभूमि और रेशमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर जाएंगे। साथ ही वह एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद शाह पुणे के लिए रवाना होंगे।

पुणे में अमित शाह कस्बापेठ और पिंपरी-चिंचवड़ में होने वाले उपचुनाव को लेकर बैठक करेंगे। वहीं, रविवार 19 फरवरी को उनका कोल्हापुर दौरा प्रस्तावित है। वह कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि शाह 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं।

इससे पूर्व अमित शाह ने मार्च 2018 में रेशमबाग संघ कार्यालय का दौरा किया था। उस वक्त वे भाजपा के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री बनने के बाद वे पहली बार नागपुर में संघ कार्यालय आएंगे।

आगामी 12 से 14 मार्च के दरम्यान हरियाणा के सोनीपत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया है। इस बैठक में भाजपा की ओर से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा या बी.एल. संतोष शामिल हो सकते हैं। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा के अनुसार प्रतिनिधि सभा की बैठक से पहले अमित शाह संघ श्रेष्ठीयों से कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा करने के इच्छुक हैं।

बहरहाल अमित शाह के 18 फरवरी को सरसंघ नेताओं से मुलाकात के बारे में संघ और भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

मनपा कर्मियों के बकाया पर होगा निर्णय

Thu Feb 16 , 2023
– मनपा आयुक्त ने संगठन को किया आश्वस्त   नागपुर :- मनपा कर्मचारियों को दिए जानेवाले कई तरह के आर्थिक लाभ के लिए आंदोलन के बाद निश्चित ही कई मांगे पूरी हुई है. किंतु निकट भविष्य में होली के त्योहार को देखते हुए कर्मचारियों के बकाया पर भी निर्णय लेने की मांग राष्ट्रीय नागपुर कार्पोरेशन एम्प्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की. […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com