तेजस्वी यादव ने ६ साल पुरानी दोस्त एलेक्सिस से की शादी

बिहार – राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपनी पुरानी दोस्त एलेक्सिस से शादी कर ली।

तेजस्वी की इस शादी को परिवार और पार्टी ने पूरी तरह से गुप्त रखा। शादी के बाद इसकी जानकारी लालू प्रसाद यादव की बेटी और तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करके दी। ये शादी दिल्ली के सैनिक फार्म में सम्पन्न हुई। ये फार्म उनकी बहन मीसा भारती का है।

जानकारी के मुताबिक तेजस्वी और एलेक्सिस दोनों एक-दूसरे को पिछले ६  साल से जानते हैं। आरजेडी सूत्रों के अनुसार पुत्रवधु एलेक्सिस उर्फ राशेल गोडिन्हो अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी। सूत्रों की मानें तो लालू यादव तेजस्वी और एलेक्सिस की शादी से पहले खुश नहीं थे। लेकिन बाद में परिवार के सभी सदस्यों से लंबी बातचीत के बाद आखिरकार मान गए।

वेन्यू को पिंक और ब्लू कलर की थीम से सजाया गया था। एंट्री गेट को सफेद और गुलाबी फूलों से सजाया गया था। इस वीआईपी शादी को लेकर सुरक्षा के पूरे चाक-चौबंद बंदोबस्त किए गए थे, दो लेयर की सिक्योरिटी भी लगाई गई थी। साथ ही शादी में मीडिया की एंट्री भी पूरी तरह से बैन की गई थी। जानकारी के मुताबिक शादी में कुल ५० लोग ही शामिल हुए, जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल रहे।

तेजस्वी की जीवनसंगिनी बनीं एलेक्सिस ने पहले बार्कलेज कंपनी के साथ काफी समय तक काम किया है। लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने जॉब से ब्रेक लिया हुआ है। वह दिल्ली में रहती हैं और उनके पिता चंडीगढ़ के एक स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके हैं। सूत्रों के अनुसार तेजस्वी और एलेक्सिस के बीच लगातार मिलना जुलना रहा और उनकी दोस्ती को ६  साल हो चुके हैं।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

News Today 24x7

Next Post

राष्ट्रीय महामार्गावरील अपघातांमध्ये 2020 वर्षी 47984 लोकांना गमवावा लागला जीव;

Fri Dec 10 , 2021
 नई दिल्ली – २०२० मध्ये एक्सप्रेसवेसह राष्ट्रीय महामार्गांवर रस्ते अपघातात ४७,९८४ लोकांचा मृत्यू झाला, अशी माहिती गुरुवारी संसदेत देण्यात आली. लोकसभेत लेखी उत्तर देताना, रस्ते वाहतूक आणि महामार्ग मंत्री नितीन गडकरी म्हणाले की २०१९ मध्ये द्रुतगती मार्गांसह राष्ट्रीय महामार्गांवर रस्ते अपघातांमुळे ५३,८७२ लोकांचा मृत्यू झाला. गडकरी म्हणाले की, राष्ट्रीय महामार्गावरील अपघातांच्या प्रमुख कारणांमध्ये वाहनांची रचना आणि स्थिती, रस्ते अभियांत्रिकी, वेग, […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com