नागपुर – जिला वस्तु और सेवा कर (GST) बार एसोसिएशन में वार्षिक आम सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2023-24 की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सुशील चांदवानी को GST बार एसोसिएशन का अध्यक्ष, दीपक पांडे को उपाध्यक्ष, रीतेश मेहता को सचिव , मुकुंद धुनिसंधानी को सहसचिव,आशीष मुंधडा को कोषाध्यक्ष और कार्यकारणी सदस्य में राधेश्याम पालीवाल, महेंद्र कुमार जैन, आदित्य गुप्ता,फरहाद जीवनी सर्वसम्मति से चुने गए। साथ ही साथ आलोक झांवर को जन्मदिवस आयोजन इंचार्ज चुना गया। सभी सदस्यों द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई।
सुशील चांदवानी बने GST बार एसोसिएशन के अध्यक्ष..
Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com