सुंदरकांड पाठ के साथ राम-जानकी विवाहोत्सव आरंभ

– 17 को होगी हल्दी, मेहंदी

– 18 को निकलेगी रामजी की बारात

नागपुर :-सिया रघुवीर सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री राम-जानकी विवाह उत्सव शक्ति धाम राम मंदिर, प्रेमनगर में श्री गणेश पूजा व सुंदरकांड के पाठ के साथ धूमधाम से आरंभ किया गया। इस अवसर पर अनेक रामभक्त उपस्थित थे।

सुंदरकांड पाठ मदन दुबे एवं सहयोगी ने गाकर भक्तों को भक्ति में लीन कर दिया। सुंदर कांड समूह का पूजन महेंद्र केसरवानी ने किया। भागवताचार्य पंडित नंदकिशोर पांडे ने अपना आशीर्वचन दिया। भारत माता पूजन लालगंज भाग संचालक अविनाश आवले ने किया। पश्चात सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पंकज कोठरी (सी.ए.), नरेश जखोटिया (सी. ए.)और हर्षल किल्लेदार(सी ए.) ने अतिथि के रूप में पुरस्कार वितरण किया। सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता संयोजक राज मिश्रा थे।

18 दिसंबर को भगवान की दिव्य बारात घोड़े, बग्गी झांकियों के साथ भव्य रूप से 12:30 बजे शक्ति धाम राम मंदिर से निकलेगी और जगह-जगह भगवान के रथ का पूजन और बारातियों का स्वागत किया जाएगा। बारात दोपहर 3 बजे शक्तिधाम राममंदिर पहुंचेंगी पश्चात 3:30 से भावर, पाद प्रक्षालन कन्यादान होगा। अयोध्या पक्ष के यजमान रमाकांत अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल तथा जनकपुरी यजमान विनोद केसरवानी व आरती केसरवानी परिवार हैं। आयोजन में मुख्यतः सरसंघचालक मोहन भागवत वीडियो के माध्यम से आशीर्वचन संबोधन देंगे। वेद मिश्रा अपने साथियों के साथ मंगल गीतों की भजनों की प्रस्तुति देंगे।

रविवार को दोपहर 1 बजे से युवाओं के लिए वक्तृत्व स्पर्धा का आयोजन किया गया है। इसमें भारत का भविष्य, सनातन संस्कृति और वैदिक परंपरा, सनातन और विज्ञान का संबंध, नागरिक कर्तव्य आदि विषय पर चर्चा होगी साथ ही प्रांत सह संघ चालक श्रीधरराव गाडगे, महानगर संघ चालक राजेश लोया द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

सफलतार्थ विनय चांगदे, सतीश, मनीष व्यास, नीतू नायक निर्णायक होंगे। जयपाल ढींगरा, अमित सिन्हा, राजीव कमल, महेंद्र केसरवानी, विजय पांडे, आदेश केसरवानी, सोनू दुबे , जिग्नेशजी दवे, बबनराव औरंगापुरे, शंकर गुप्ता, रूपनारायण गुप्ता, लक्ष्मीकांत केसरवानी, अरुण डिकोंडवार, धर्मेंद्र शाहू, मनोज पांडे, श्रीधर त्रिपाठी, दीपक ताजने, हितेश तिवारी, प्रकाश जैन, महेंद्रजी सदावर्ते, केसरवानी वैश्य कल्याण समिति , शक्तिधाम महिला मंडल व सिया रघुवीर सेवा फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रयासरत हैं।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

"VIJAY RUN" ORGANISED BY ARMY TO COMMEMORATE VIJAY DIWAS 

Mon Dec 18 , 2023
Nagpur :- In commemoration of the historic military victory over Pakistan in the 1971 War, VIJAY RUN was organised under the aegis of HQ UM&G Sub Area on 16 December 2023 at Kamptee Military Station. Based on the theme Run for Soldier – Run with Soldier. This mega event was aimed at strengthening the bond between the Indian Army and […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com