– श्री लोहाणा सेवा मंडल ने किया विद्यार्थियों का सत्कार
नागपूर :- श्री लोहाणा सेवा मंडल की ओर से 2023-24 में 90% या उससे अधिक अंक अर्जित कर उत्तीर्ण हुए 23 विद्यार्थियों का सत्कार हिवरी नगर स्थित श्री छोटालाल माधवजी सूचक भवन में सरस्वती सम्मान समारोह का आयोजन कर किया गया।
इस अवसर पर मंच पर अध्यक्ष नरेश वसानी, कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र सौजनी, मंडल के पदाधिकारी, महिला समिति की संयोजिका विराजमान थे। प्रस्तावना में अध्यक्ष नरेश वसानी ने रखी। महेंद्र सौजानी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मंच पर विराजित महिला समिति की संयोजिका मीना ठक्कर ने भी बच्चों का अभिनंदन किया।
सरस्वती माता का पूजन , सत्कार मूर्ति विद्यार्थियों ने किया। सभी विद्यार्थियों ने व उनके पालकों ने अपने अपने विचार साझा किए। मंडल के पूर्व अध्यक्ष डा. जयंती चौटाई ने पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी कैसे स्वस्थ रखना चाहिए इसके बारे में सभी को बताया। मंच संचालन जयेश वसानी, कन्हैया सेजपाल ने किया।