सदर फ्लाईओवर बना जी का जंजाल

– ट्रैफिक हुआ अस्त व्यस्त

– राहगीर समझ नही पा रहे रास्ता

– गलत रास्ते पर जाकर भुगतना पड़ रहा हर्जाना

नागपुर :- सदर की ट्रैफिक समस्या को सुलझाने के लिए सदर फ्लाईओवर का निर्माण किया गया। जिससे कुछ प्रमाण में ट्रैफिक की समस्या सुलझी पर उससे कई गुना ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है। जिसका खामियाजा राहगीर को भुगतान पढ़ रहा है। नैशनल हाइवे को बाधित कर दिया गया। जिससे कामठी जानें वालो को रास्ता ही नहीं सूझ रहा है।

भटक रहे राहगीर

नागपुर कामठी जानें वाले रास्ते को पुलिया के उतार की वजह से बंद कर सदर की ओर मोड़ दिया गया। एन आईटी चौक पर बस स्टॉप होने से ट्रैफिक जाम लगा रहता है। कामठी जानें वाले को रास्ता समझ नही आता और वह सदर पुलिया पर चढ़ जाता है। यदि वह नीचे से चला भी गया तो उसे कहा से पलटना यह समझ नही आता। आखिर यू टर्न लेने पर ट्रैफिक पुलियंके हत्थे चढ़ जाता है।

दिशानिर्देशक भी नही लगे

जबलपुर रोड पर जाने वाले राहगीर कस्तूरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन के पास कोई दिशा दर्शक फलक भी नही लगा होने से रास्ता समझ नही आता है। लिबर्टी चौक पर भी कोई दिशानिर्देशक नही लगा है। जिससे वहां भी ट्रैफिक जानकी समस्या बनीं रहती है। वैसे ही काटोल रोड से कस्तूरचंद पार्क पर उतरने पर भी एल आय सी चौक से आने वाले ट्रैफिक को जाम का सामना करना पड़ता है।

सबसे बड़े ब्रिज पर जाने में भी होगी समस्या

नागपुर की शान बनने जा रहे एल आय सी चौक से कामठी रोड पर बन रहे सबसे लंबे व विश्व स्तरीय फ्लाईओवर पर जाने में भी राहगीर को समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस फ्लाईओवर का महत्व कम हो जायेगा। क्योंकि राहगीर सीधे इस पुलिया पर जा नही पाएगा।

एल आय सी चौक पर उतारे फ्लाईओवर

ट्रैफिक की समस्या से निजात पाना हो तो सदर फ्लाईओवर को एल आय सी चौक पर उतरना पड़ेगा। ताकि ट्रैफिक एल आय सी चौक से किसी भी दिशा में जा सकेगा। भले ही मेट्रो स्टेशन से फ्लाईओवर पर जाने की व्यवस्था हो। तभी हम कामठी नैशनल हाइवे को खोल सकेंगे।

ज्ञात हो रामझूला निर्माण में भी गलती हुई और अब उसे सुधार कर नई व्यवस्था की जा रही है । स्टेशन की ओर सेनाने वालो को एल आय सी चौक पर व आर बी आय पर उतरने सुविधा की जा रही है। उसी तरह सदर फ्लाईओवर पर से उतरने की व्यवस्था एल आय सी चौक पर की जानी चाहिए। तभी इस फ्लाईओवर का सही उपयोग हो सकेगा। वरना जीवन भर ट्रैफिक समस्या से छुटकारा नही मिलेगा। सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण व जलमित्र डॉ. प्रवीण डबली ने सदर फ्लाईओवर को एलआईसी चौक पर उतारने की मांग प्रशासन से की है।

संवेदनशील वास्तु पर भी बना है खतरा

सदर फ्लाईओवर से कस्तूरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित संवेदनशील ऑफिस को भी हरदम खतरा बना रहता है। ज्ञात हो यहां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का कार्यालय है। उसी तरह गुजरात महाराष्ट्र का सेना का मुख्यालय है। जो संवेदनशील माना जाता है। पुलिया के यहां उतरे जाने से इन्हें भी खतरा बना है। सही होता इसे एल आय सी चौक पर उतारा जाता।

एन आई टी बिल्डिंग बने रोड़ा

इस फ्लाईओवर की डिजाइन को लेकर जानकर आरोप लगा रहे है की एन आई टी बिल्डिंग को बचानें के लिए इस पुलिया के डिजाइन को बदला गया। यदि एन आई टी बिल्डिंग की जमीन ले ली जाती तो सदर फ्लाईओवर को एल आय सी चौक पर उतारा जा सकता था। और राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

बिजली ऑफिस में जाना हुई समस्या

सदर फ्लाईओवर के कस्तूरचंद पार्क छोर एमईसीबी का कार्यालय है। इस कार्यालय में जानें के लिए भी एल आय सी चौक से गलत दिशा से सड़क पर आना पड़ता है। इतना ही नहीं तो मेट्रो स्टेशन पर जाने के लिए भी सड़क की उल्टी दिशा से आना पड़ता है। जो राहगीर के लिए जोखिम भरा होता है।

ट्रैफिक पुलिस कर रही वसूली

सदर फ्लाईओवर के कस्तूरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन के नीचे ट्रैफिक पुलिस ने वसूली का अड्डा बना लिया है। यदि इस फ्लाईओवर की व्यवस्था सही है हो यह ट्रैफिक पुलिस का क्या काम? लेकिन यहां राहगीर के सड़क को लेकर भ्रमित होने से राहगीर यहां ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है।

इससे यह सबित होता है की इस पुलिया के साथ साथ ट्रैफिक समस्या जस की तस बनी है। कही न कही डिजाइन की त्रुटि आम नागरिकों के लिए समस्या बनी हुई है।

फोटो

१. एल आय सी चौक पर स्टेशन की ओर से राहगीर को उतरने हेतु बनाया जा रहा पुल।

२. मेट्रो स्टेशन के नीचे का दृश्य।

३. एल आय सी चौक का दृश्य।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

४०० हुन अधिक कलाकारांची कला पाहण्याची चंद्रपूरकरांना संधी

Thu Dec 22 , 2022
” भव्य राज्यस्तरीय भिंतीचित्र महोत्सव “ महाराष्ट्र राज्यातील हौशी व व्यावसायिक चित्रकार कला सादर करण्यास उत्सुक   चंद्रपूर  :- चंद्रपूर शहर महानगरपालिकेतर्फे आयोजीत राज्यस्तरीय भिंतीचित्र महोत्सवास राज्यातील ४०० हुन अधिक हौशी व व्यावसायिक चित्रकारांनी प्रतिसाद दर्शविला असुन २३ डिसेंबर ते २६ डिसेंबर दरम्यान चंद्रपूर शहरात त्यांच्या कलेचे प्रदर्शन पाहण्याची संधी सर्वांना मिळणार आहे. चंद्रपूर शहर सुशोभीकरण व सौंदर्यीकरण या मध्यवर्ती संकल्पनेवर […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!