राम जन्म के हेतु अनेक – राजन महाराज

– मानकापुर प्राचीन शिव मंदिर में श्री राम कथा जारी

नागपुर :-‘ राम जन्म के हेतु अनेका, परम विचित्र एक ते एका’ पुराणों व शास्त्रों में भगवान श्री राम चन्द्र के रूप में जगदीश्वर के अवतरित होने के अनेक कारण बताए गए हैं। जिनमें से राक्षस राज रावण का वध कर देवताओं को संकट से मुक्त करना प्रमुख हेतु बताया गया है। परंतु इसके साथ ही धर्मज्ञ राजा दशरथ को पुत्र सुख प्रदान करना और नारद जी के श्राप को भोगना, दीन दुखियों के दुःख दूर करना जैसे अनेक कारण बताए गए हैं। उक्त आशय के उद्गार अखंड विचार मंच की ओर से मानकापुर के प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित श्री राम कथा के दौरान राजन जी महाराज ने श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग सुनाते हुए कहे। कथा का समय दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक रखा गया है।

उन्होंने आगे कहा कि राम उस असीम ऊर्जा का नाम है जो महाजालरूपी ब्रह्माण्ड की केन्द्रीय प्राणशक्ति है। अध्यात्म की शक्ति से मनुष्य हर युग में अपना कायाकल्प करता आया है। सनातन धर्म की शक्ति, परमात्मा का ज्ञान, राम की प्रेरणा, वह शक्ति है, जो हर बाधाओं को दूर कर सकती है, जो प्रकृति के सभी रहस्यों को उजागर करती है। राम जन्म की खुशियां मनाई गई।

व्यासपीठ का पूजन यजमान परिवार शिव नाथ सिंह, रुद्रशरण तिवारी, भरतेश्वर तिवारी, भुवाल प्रसाद सिंह, नानक यादव, महेंद्र मिश्रा, सुनील सिंह, सहित अन्य ने किया। सफलतार्थ अखंड भारत विचार मंच के सभी सदस्य प्रयासरत हैं।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

किसान सभा की सांगठनिक बैठकें संपन्न

Mon Jan 15 , 2024
-16 फरवरी को ‘ग्रामीण भारत बंद’ सफल करने और लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का आह्वान कोरबा/अंबिकापुर :- संविधान, लोकतंत्र, भाईचारा और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों की रक्षा करने के लिए पूरे प्रदेश में घर-घर व्यापक पैमाने पर अभियान चलाकर 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैलियां आयोजित करने, किसानों को एकजुट करके उनकी रोजी-रोटी के सवालों पर आयोजित ‘ग्रामीण भारत बंद […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!