नागपुर :- पत्रकारों, सिटीजन रिपोर्टर्स एवं समस्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सामूहिक सबसे बड़ी संस्था सोशल मीडिया फाउंडेशन के जयपुर में हुए तीसरे राष्ट्रीय अधिवेशन में संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार किशोर भंडारी इनकी अनुमति से नागपुर के प्रशांत मानेकर जैन को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष 3 वर्षो के लिए मनोनीत किया गया है। राष्ट्रिय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार जयपुर के डॉक्टर अखिल बंसल तथा राष्ट्रीय महामंत्री उज्जैन के दैनिक अग्निपथ के संपादक अर्जुनसिंग चंदेल को नियुक्त किया गया। उसीप्रकार महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत मानेकर जैन की सम्मति से मुंबई महानगर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय को दी गई है। कोकण की जिम्मेदारी मुंबई महानगर पालिका के पूर्व उपमहापौर बाबुभाई भुवनजी को तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर महाराष्ट्र के डॉक्टर विनोद जैन एवम् डॉक्टर नितिन शर्मा की नियुक्ती की गई l
इस मौके पर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस के. एस. रांका तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कासलीवाल ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस मौके पर समस्त भारत के अनुभवी पत्रकार, राजनीतिज्ञ, साहित्यकार, यू ट्यूबर, सिटीजन रिपोर्टर, पत्रकार एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। संस्था पत्रकारिता के स्तर को सुधारने, प्रशिक्षण, कानूनी सुरक्षा एवं कल्याण के लिए कई कार्य करेगी। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रशांत मानेकर जैन ने अपनी लेखनी एवं सामाजिक मुद्दों की आवाज से सभी को प्रभावित किया है, जो आज की जरूरत है। वे इसी के साथ राष्ट्रीय जैन माइनॉरिटी ऑर्गनाइजेशन महाराष्ट्र के अध्यक्ष, भाजपा जैन प्रकोष्ठ महाराष्ट्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महावीर युथ क्लब के केन्द्रीय सचिव, विदर्भ सेवा समिति मध्य महाराष्ट्र के सहसचिव, जैन राजनैतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय सदस्य आदि अनेक सामाजिक संस्थाओंकी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है l संस्था के संस्थापक पुणे के वरिष्ठ पत्रकार एवं उद्योगपति किशोर भंडारी हैं। संस्था के साथ समस्त भारत के हजारों पत्रकार, सोशल कार्यकर्ता सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं। जल्द ही महाराष्ट्र की जंबो कार्यकारणी बनाई जायेंगी l प्रशांत मानेकर जैन की इस नियुक्ती पर पूरे महाराष्ट्र से पत्रकारिता, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, क्रीड़ा एवम् सोशल प्रमुख संस्था एवम् पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है l यह जानकारी प्रसार प्रचार प्रमुख हीराचंद मिश्रीकोटकर ने दी l