पद्म पुरस्कार-2024 के लिए नामांकन 15 सितंबर, 2023 तक खुले हैं

नई दिल्ली :- गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिश की प्रक्रिया 1 मई 2023 को शुरू हो चुकी है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर ऑनलाइन प्राप्त की जायेंगी।

पद्म पुरस्कारों यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में माना जाता है। वर्ष 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार ‘विशिष्ट कार्य’ को मान्यता प्रदान करते हैं और इन्हें कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए दिया जाता है। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक आधार पर भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र होते हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले कर्मियों सहित सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के पात्र नहीं होते हैं।

सरकार पद्म पुरस्कारों को “आम लोगों का पद्म” में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्वयं के लिए नामांकन सहित अन्य व्यक्तियों के लिए नामांकन/सिफारिशें करें। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों तथा समाज के लिए निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से वैसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में मान्यता दिए जाने योग्य हैं।

अनुशंसा किए जाने वाले नामांकन/सिफारिशों के बारे में उपरोक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए। इन विवरणों में वर्णनात्मक रूप में एक प्रशंसात्मक उल्लेख (अधिकतम 800 शब्द) शामिल होना चाहिए, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया हो।

इस संबंध में विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्कार एवं पदक’ शीर्षक के तहत और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर भी उपलब्ध है। इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियम वेबसाइट पर https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक के साथ उपलब्ध हैं।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

मत्स्यपालन और एक्वाकल्चर उद्योग की गोलमेज बैठक का हैदराबाद में आयोजन

Thu Aug 17 , 2023
– मत्स्यपालन विभाग के संयुक्त सचिव ने बैठक की अध्यक्षता की – मत्स्यपालन विभाग के परियोजना विकास प्रकोष्ठ ने इन्वेस्ट इंडिया और राष्ट्रीय मत्स्यपालन विकास बोर्ड के सहयोग से मिलकर उद्योग के साथ परिचर्चा का आयोजन किया – परिचर्चा में प्रमुख कंपनियों, मूल्य श्रंखला में उत्पादन और प्रसंस्करण कार्यों से जुड़े उद्योग संघों सहित कई हितधारकों की भागीदारी नई दिल्ली […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com