एन.वी.सी.सी. की गत 8 वर्षो से बंद सदस्यता हुई प्रारंभ व संविधान में होगा संशोधन – अर्जुनदास आहुजा

नागपूर :- दि. 28 जून 204 को गणेशपेठ स्थित होटल द्वारकामाई में विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ काॅमर्स की द्वितीय कार्यकारिणी सभा आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता चेंबर के अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा ने की तथा सभा का संचालन सचिव सचिन पुनियानी ने की। इस सभा में गत 2 माह में चेंबर में हुई गतिविधियों की जानकारी श्री सचिन पुनियानी ने दी।

चेंबर के अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा द्वारा कहा कि पिछले आह वर्षो से चेंबर की सदस्यता बंद थी, प्रशासक महोदय द्वारा भी अल्प काल के लिए सदस्यता खोली गयी व बंद की गई। सभा में उपस्थित सदस्यों से चेंबर की सदस्यता पुनः शुरू करने पर राय लेकर इस विषय को मंजुरी प्रदान करने के पश्चात् अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा द्वारा सदस्यों की सर्वसम्मति से चेंबर की सदस्यता पुनः शुरू करने का निर्णय लिया गया। अब कोई भी व्यापारी चेंबर का सदस्य बन सकता है और अधिक जानकारी के लिए चेंबर के फोन नं. 0712-2522434, मो. नं. 7447446200 या प्लाॅट नं. 2, आय.डी.बी.आय. बैंक के पीछे, गेजेटेट आॅफीसर काॅलोनी, को-आॅप सोसायटी, म्युझियम रोड, सरकारी राॅशनिंग आॅफीस के पास, सिव्हिल लाईन्स, नागपुर स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

आगे अध्यक्ष महोदय द्वारा कहा गया कि चेंबर में पिछली कार्यकारिणी के कार्यकाल में 3 वर्षो हेतु चुनाव का प्रावधान किया गया था, जिसके अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी अपना कार्यकाल पुर्ण करेगी एवं वर्ष 2025 की वार्षिक सर्व साधारण सभा में प्रतिवर्ष चुनाव कराने का निर्णय लिया गया एवं अध्यक्ष का कार्यकाल भी अधिकतम 2 सत्र का निर्धारित किया गया। साथ ही इस सभा में चेंबर से चेअरमेन पद हटाने का भी निर्णय लिया गया। जिस पर बोर्ड में संपूर्ण चर्चा करने के पश्चात् पुनः कार्यकारिणी सभा में रखा जायेगा व आवश्यक सभी संशोधन करने का निर्णय लिया गया।

इस सभा में सर्वश्री – अध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, उपाध्यक्ष – फारूकभाई अकबानी, स्वप्निल अहिरकर, सचिव – सुचिन पुनियानी, सहसचिव – शब्बार शाकिर, राजवंतपाल सिंग तुली, दिपक अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी – हेमंत सारडा, पुर्व अध्यक्ष – गोविंदलाल सारडा, प्रकाश वाधवानी, निलेश सुचक, मयुरजी पंचमतिया, कार्यकारिणी सदस्य – रामअवतार तोतला, ज्ञानेश्वर रक्षकर, हुसैन अजानी, मधुर बंग, महेश कुकडेजा, मनोज लटुरिया, नारायण तोष्णीवाल, राजेश मुनियार, सलीम अजानी, सुशील झाम, उमंग अग्रवाल, विकेश अग्रवाल, विरेन्द्र चांडक, योगेश भोजवानी, धमेन्द्र आहुजा, मनोहरलाल आहुजा, मोहन गट्टानी, राकेश गांधी, विजय केवलरामानी, विशेष आमंत्रित – अॅड. निखिल अग्रवाल, अजय मदान, भवानीशंकर दवे, सी.ए. रितेश मेहता, सी.ए. संदीप जोतवानी, देवेन्द्र तिवारी, गजानन महाजन, हरमनजीत सिंग बावेजा, लक्ष्मणदास पेशवानी, मनुभाई सोनी, सतीष मिरानी, सुरजसिंह ठाकुर, विनय जैन, भास्कर अंबादे, हुसैन अजानी, ललित सुद, मधुसूदन सारडा, नारायण राठी, ओंकारेश्वर गुरव, राजेश ढेंगे, राजेश मुनियार, नितीन जैन, सुनिल आदमने, राजेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, संजय अग्रवाल उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा ने दी।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

महाराष्ट्राला समृद्ध बनविण्यासाठी वसंतराव नाईक यांचा मोठा वाटा - पालकमंत्री संजय राठोड

Tue Jul 2 , 2024
– जिल्हा परिषद सभागृहात कृषी दिन साजरा यवतमाळ :- वसंतराव नाईक यांच्या कर्तृत्वाची उंची फार मोठी आहे, ती कुणालाही गाठता येणार नाही. त्यांचे कार्य आणि विचारांच्या प्रेरणेने आणि त्यांनी दाखविलेल्या वाटेवर आम्ही दहा पावले जरी चाललो तरी धन्य होऊ. महाराष्ट्राला समृद्ध आणि संपन्न बनविण्यासाठी नाईक साहेबांचा मोठा वाटा आहे, असे प्रतिपादन पालकमंत्री संजय राठोड यांनी केले. जिल्हा परिषद सभागृहात वसंतराव […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com