मुनिश्री स्वात्मनंदी गुरुदेव का नागपुर में होगा चातुर्मास

नागपुर :-  वात्सल्य रत्नाकर मुनिश्री स्वात्मनंदी गुरुदेव के चातुर्मास के लिए सकल जैन समाज ने गुरुदेव को निवेदन किया। श्री सैतवाल जैन संगठन मंडल महावीर नगर के सभागृह में आयोजित धर्मसभा का आयोजन किया गया था| प्रमुख रूप से श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, श्री पार्श्वप्रभु दिगंबर जैन सैतवाल मंदिर, श्री दिगंबर जैन सेनगण जैन मंदिर इतवारी, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर जूनी शुक्रवारी, श्री चंद्रपभू दिगंबर जैन मंदिर बाहुबलीनगर, श्री आदिनाथ दिगंबर जैन सैतवाल मंदिर अंबा नगर, दिगंबर जैन समाज (पश्चिम) नागपुर, श्री पार्श्वप्रभु दिगंबर जैन मोठे मंदिर, जैन बघेरवाल समाज नंदनवन आदि संस्थाओं के पदाधिकारी सतीश जैन पेंढारी, चंद्रकांत वेखंडे, दिलीप राखे, राकेश पाटनी , राजेंद्र जैन बंड, अरविंद हनवंते, किशोर मेंढे, प्रवीण पेंढारी, अखिल दिगंबर जैन सैतवाल संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री नितिन नखाते, श्री जैन सेवा मंडल के अध्यक्ष शरद मचाले, पुलक मंच परिवार के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोज बंड , श्री दिगंबर जैन युवक मंडल (सैतवाल) के अध्यक्ष प्रशांत भुसारी, महावीर युथ क्लब के सचिव प्रशांत मानेकर ने गुरुदेव का चातुर्मास नागपुर में हो इसलिए गुरुदेव से निवेदन किया| दीप प्रज्जवलन उपस्थित सभी प्रमुख अतिथियों द्वारा किया| मंगलाचरण श्री सैतवाल जैन संगठन मंडल की महिला शाखा की सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत किया गया| चरण प्रक्षालन व शास्त्र भेंट प्रमुख अतिथियों द्वारा किया गया | धर्मसभा का संचालन प्रकाश मारवडकर ने किया। अपने सम्बोधन में गुरूदेव ने कहा चातुर्मास तो होते रहते हैं लेकिन चातुर्मास का उद्देश्य भी सार्थक होना चाहिए| उन्होंने अपने नागपुर चातुर्मास सहर्ष स्वीकृति दी | गुरुदेव ने आगे कहा कि वर्तमान का मनुष्य बहुत चंचल रहता है ,मनुष्य की स्थिति भी ऐसी होती जा रही है उसे कौन सी दिशा में जाना यह समझ नहीं रहा है और वह विपरीत दिशा में जा रहा है| शास्त्रों का ज्ञान नहीं होगा तो धर्म का ज्ञान कैसे होगा शास्त्रों का ज्ञान नही होगा तो आत्मा का कल्याण भी नही होगा| चातुर्मास में धर्म प्रभावना और गुरुदेव के उपदेशों का पालन होना चाहिए तो ही चातुर्मास सार्थक होता है |

श्रावक,श्राविकाओ को सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चरित्र का अध्ययन होना बहुत जरूरी है|इसके द्वारा ही मोक्ष मार्ग मिलता है |कर्म का फल कब भोगना पड़े यह पता नहीं चलता ,स्वाध्याय के बिना ज्ञान प्राप्त नहीं होता इसीलिए नियम का पालन करें और अपने जीवन को सार्थक करे| चातुर्मास श्री महावीर दिगंबर जैन महावीरनगर में होगा| कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति श्री सैतवाल जैन संगठन मंडल एवम युवा व महिला शाखा, श्री बघेरवाल जैन मंडल, श्री.पार्श्वप्रभु दिगंबर जैन सैतवाल मंदिर इतवारी, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मी नगर, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन खंडेलवाल मंदिर जूनी शुक्रवारी, श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर बाहुबली नगर , श्री आदिनाथ दिगंबर जैन सैतवाल मंदिर अंबानगर, पुलक मंच परिवार, अखिल दिगंबर जैन सैतवाल संस्था, श्री दिगंबर जैन युवक मंडल , महावीर युथ क्लब की समस्त कार्यकारिणी महिला शाखा अनेक संस्था के पदाधिकारी और महिला शाखा की पदाधिकारी उपस्थित थे। मुनिश्री स्वात्मनंदी गुरुदेव श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर ग्रेट नाग रोग महावीरनगर में विराजमान हैं।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

जिल्ह्यातील 12 मतदान केंद्रांचे नेतृत्व असणार महिलांच्या हाती

Tue Apr 2 , 2024
– मतदान केंद्राचे सर्व संचालन करणार स्त्री शक्ती नागपूर :- जिल्ह्यातील नागपूर आणि रामटेक या दोन लोकसभा मतदार संघासाठी 19 एप्रिल रोजी मतदान होत आहे. अधिकाधिक मतदारांनी मतदान करावे यासाठी विशेष मतदान केंद्रांची निर्मिती करण्यात आली आहे. यात जिल्ह्यातील 12 महिला मतदान केंद्रांचा समावेश आहे. या मतदान केंद्रांचे सर्व संचालन हे महिला अधिकारी व कर्मचा-यांच्या हातात असणार आहे. नागपूर आणि […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com