भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

नागपुर :- आज दिगंबर जैन समाज ( पश्चिम विभाग ) द्वारा, श्री १००८ भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लक्ष्मीनगर नागपूर में सत्य,अहिंसा, अपरिग्रह, आचौर्य, एवम ब्रह्मचर्य के परिचायक, श्री १००८ भगवान महावीर स्वामी के २६२३जन्म कल्याणक महोत्सव बहुत हर्षोलास से मनाया गया|

इस पुनीत अवसर पर आलौकिक श्री जी की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण किया।

प्रभात फेरी में भव्य रथ पर सवार भगवान के माता पिता के रूप में श्रावक श्रेष्ठी विनोद कुमार जैन, मीना विनोद जैन एवम इंद्र इंद्राणी बन श्रावक श्रेष्ठी अशोक चौधरी, मधु अशोक चौधरी को परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

प्रभात फेरी का मुख्य आकर्षण अश्व जैन ध्वज, बैंड बाजे, मंगल भजन , नारे लगाते हुए महिला, पुरुष वर्ग एवम श्री विद्यासागर पाठशाला के बच्चे रहे। प्रभात फेरी में लगभग ६०० श्रावक श्राविकाओं ने सम्मलित होकर धर्मलाभ लिया।

प्रभात फेरी मैं निनाद नांदगांवकर की ओर से छाछ वितरण किया गया समापन मंदिर जी में हुआ।

तत्पश्चात श्री अनुज जी बड़जात्या ने ध्वजारोहण किया एवम सामूहिक संगीतमय ध्वजगीत वंदन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात पूर्ण भक्तिभाव से विश्व शांति तथा जीव दया हेतु भगवान महावीर जी का अभिषेक, शांतिधारा एवम पूजा की गई।

इस कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीपप्रज्वलन से हुई| मुख्य अतिथि के रूप में जबलपुर मध्यप्रदेश से पधारे प्रतिमाधारी डॉ. पी .सी .जैन एवम दिगंबर जैन समाज ( पश्चिम विभाग ) के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने अपने उद्गार व्यक्त किए।

सचिव दीपक पनवेलकर एवम उपाध्यक्ष सरिता जैन ने कुशल मंच संचालन किया।

सहसचिव वैजेश पेंढारी ने समस्त जैन समाज का धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात्य सकल जैन समाज ने स्वादिष्ट स्वामी वात्सल्य भोज का आनंद लिया।

मंदिर कार्यकारिणी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अथक परिश्रम एवम सार्थक प्रयास किया। कार्यकारिणी के अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव दीपक पनवेलकर, सह सचिव  वैजेश पेंढ़ारी, वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र चौधरी, अंतर्गत लेखपाल  विनय जुननकर, उपाध्यक्ष अरविंद हनवंते , उपाध्यक्ष सरिता जैन ,कोषाध्यक्ष सुधीर मिश्रीकोटकर, सदस्य हेमंत नेटके, श्रीकांत धोपाड़े, प्रदीप सोनटक्के, निनाद नांदगांवकर, सागर मिटकरी, डॉ पंकज चौधरी एवम निलय जिंतुरकर की उपस्थिति सराहनीय रही।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

01 मे ध्वजारोहण कार्यक्रम विभागीय आयुक्त डॉ.महेंद्र कल्याणकर यांच्याहस्ते

Mon Apr 22 , 2024
नवी मुंबई :- महाराष्ट्र राज्य स्थापनेच्या 64 व्या वर्धापन दिनानिमित्त कोकण विभागीय स्तरावरील शासकीय ध्वजारोहण बुधवार दि.1 मे, 2024 रोजी सकाळी 08.00 वाजता विभागीय महसूल आयुक्त डॉ.महेंद्र कल्याणकर यांच्याहस्ते कळंबोली सेक्टर 17 येथील पोलीस मुख्यालयाच्या मैदानावर होणार आहे. महाराष्ट्र राज्य स्थापनेच्या 64 व्या वर्धापनदिनाचा हा सोहळा लोकसभा निवडणूकीमुळे लावण्यात आलेल्या आचारसंहितेच्या सर्व नियमांचे काटेकोरपणे पालन करुन यशस्वीरित्या व उत्साहात साजरा […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com