आने वाले समय मे नगर से भी निकलेंगे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी – फ़िरोज़ अंसारी

– हॉकी इंडिया द्वारा प्रदत्त अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सामाग्री का वितरण

राजनांदगांव :- दिनांक 17 से 28 नवम्बर 2023 तक चेन्नई (तमिलनाडु) में 13वी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। चैंपियनशिप में राज्य के हॉकी टीम भी भाग लेगी । भाग लेने वाले सीनियर पुरुष टीम को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी के मुख्य आतिथ्य एवं वीरेंद्र सिंह भाटिया सहसचिव जिला हॉकी संघ की अध्यक्षता तथा सीनियर हॉकी खिलाड़ि किशोर धीवर की उपस्थिति में प्लेइंग किट ,हॉकी स्टिक,हॉकी बॉल एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि फ़िरोज़ अंसारी ने अपने उद्धबोधन में कहा कि आज सभी चयनित खिलाड़ी एक राष्ट्रीय स्तर के खेल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रही है यह बड़ा ही हर्ष का विषय है हमे हमेशा आशा लगी रहती है की हम अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करें कभी हार का भी सामना करना पड़ता है किंतु हम निराश न होकर आगे बड़े और लगातार प्रयाशरत रहे जिससे अपने खेल में निखार ला सके और अगर हम जीत हासिल करते है तो हम आने वाले समय मे और इससे भी ज्यादा का उमीद रख कर लगातर प्रयास करते रहे उन्हने कहा कि उन्होंने चयनित सभी खिलाड़ियो को सुभकामनाये दी तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना करते छत्तीसगढ़ हॉकी को भी बधाई दी कि उन्होंने ऐसे जिलो में हॉकी को पहुचाया है जंहा के लोग ऐसे खेलो से वंचित रहते है। आज हॉकी इंडिया का यह निर्णय खिलाड़ियो के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।इसकें लिए उन्होंने हॉकी इंडिया को धन्यवाद दिया ,और राष्ट्रीय खेल हॉकी के विकास के लिए हॉकी इंडिया द्वारा किये जा रहे प्रयास की सराहना की।

आज हॉकी को बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ हॉकी लगातार प्रयास कर रही है,आज हॉकी स्टेडियम में प्रतिदिन लगभग 150 से 200 बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तथा हमारे नगर के ही 2 हॉकी खिलाड़ी जूनियर इंडिया कोर टीम के कैम्प के लिए चयनित हुए है यह हमारे जिले के लिए बड़ी ही गौरव की बात है जिस प्रकार से मैं देखता हूं कि खिलाड़ी यंहा रोज़ प्रशिक्षण प्राप्त करने आ रहे है तो वो दिन दूर नही जब हमारे नगर व जिले से भी हॉकी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जौहर दिखाएंगे।

ज्ञात हो कि राज्य की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के पश्चात अंतिम 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने, चेन्नई पहुँच चुकी है छत्तीसगढ़ सीनियर पुरुष टीम हॉकी हरयाणा,व गुजरात हॉकी के साथ मैच खेलेगी , इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, किशोर धीवर, शकील अहमद,योगेश दिवेदी, अभिनव मिश्रा, सचिन खोब्रागडे,अनीस अहमद,विजय यादव आदि उपस्थित थे.

उक्त चैम्पियंशिप में भाग ले रहे राज्य के सीनियर पुरुष हॉकी टीम में शामिल खिलाड़ियो में दीपेश चौबे, जुनैद अहमद, अजय तांडी, खोगेस्वर बाघ,टिकेंद्र सेन,गुलशन कौशिक,अरबाजअली, रोहित रजक,सागर सूर्यवंशी, ओमकार गुप्ता,अतुल महिलांगे, सचिन डड़सेना, सुरेश कुमार तिर्की, तौफीक अहमद, खुशाल यादव,कार्तिक यादव,पीयूष वर्मा,सुखदेव निर्मलकर, जहाँगीर खान( कोच) एवं राशिद अली, मैनेजर के रूप में शामिल है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

न्यायमूर्ती संदीप शिंदे यांच्या समितीने घेतला नागपूर विभागातील मराठा-कुणबी जातीच्या अभिलेखासंदर्भात आढावा

Thu Nov 23 , 2023
नागपूर :- राज्यातील मराठा-कुणबी, कुणबी-मराठा जातीचे जात प्रमाणपत्र पात्र व्यक्तींना देण्याबाबतची कार्यपध्दती विहीत करण्यासाठी गठीत समितीचे अध्यक्ष निवृत्त न्यायमूर्ती संदीप शिंदे यांच्या अध्यक्षतेखालील समितीने आज विभागीय आढावा घेतला. विभागीय आयुक्त कार्यालयातील सभागृहात आयोजित या बैठकीत अपर आयुक्त माधवी खोडे-चौरे यांनी न्यायमूती शिंदे व समितीच्या सदस्यांचे स्वागत केले. उपायुक्त तथा विभागीय समन्वय अधिकारी प्रदीप कुलकर्णी, नागपूरचे जिल्हाधिकारी डॉ. विपीन इटनकर, चंद्रपूरचे […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com