उपराष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में उपाध्यक्षों के लिए सर्व-महिला पैनल का गठन किया

– राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर चर्चा के दौरान 13 महिला सदस्यों को पैनल में नामांकित किया गया

नई दिल्ली :-उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक, 2023 पर चर्चा के दौरान आज के लिए 13 महिला राज्यसभा सदस्यों के उपाध्यक्ष पैनल का पुनर्गठन किया।

उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि इस पद पर उनकी उपस्थिति से विश्वभर में एक शक्तिशाली संदेश जाएगा और यह इस बात का प्रतीक होगा कि परिवर्तन के इस युगांतकारी क्षण के दौरान वे एक ‘प्रभावशाली पद’ पर थीं।

उपाध्यक्षों के पैनल में नामांकित महिला राज्यसभा सदस्यों का विवरण इस प्रकार है:

1. पी.टी. उषा

2. एस. फांगनोन कोन्याक

3. जया बच्चन

4. सरोज पांडे

5. रजनी अशोकराव पाटिल

6. डॉ. फौजिया खान

7. डोला सेन

8. इंदु बाला गोस्वामी

9. डॉ. कनिमोझी एनवीएन सोमू

10. कविता पाटीदार

11. महुआ माजी

12. डॉ. कल्पना सैनी

13. सुलता देव

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

अहमदनगर येथे राष्ट्रीय पोषण माह व आंतरराष्ट्रीय पौष्टीक तृणधान्य (भरड धान्य) वर्ष 2023 निमित्त मल्टिमिडिया चित्र प्रदर्शनाचे आयोजन

Thu Sep 21 , 2023
अहमदनगर :- केंद्र सरकारच्या माहिती आणि प्रसारण मंत्रालयाचे केंद्रीय संचार ब्यूरो, अहमदनगर व महाराष्ट्र शासनाच्या विविध विभागांच्या संयुक्त विद्यमाने ,“राष्ट्रीय पोषण माह व आंतरराष्ट्रीय पौष्टीक तृणधान्य (भरड धान्य) वर्ष 2023” निमित्त मल्टिमिडिया प्रदर्शन व विशेष प्रचार कार्यक्रमाचे आयोजन अहमदनगर शहरातील माऊली सांस्कृतिक सभागृह, न्यू टिळक रोड येथे दिनांक 22 ते 24 सप्टेंबर 2023 दरम्यान करण्यात आले असून हे प्रदर्शन सर्व […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com