भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर चैत्यभूमि पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री का अभिवादन

मुंबई :- राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को उनकी 67वीं पुण्य तिथि के अवसर पर पुष्प अर्पित किए l बाबा साहेब अम्बेडकर को नमन किया l

दादर के चैत्यभूमि में महामहिम डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर, को मुंबई शहर के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई उपनगर के संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, खेल और युवा कल्याण मंत्री संजय बनसोडे, सांसद राहुल शेवाले, विधायक आशीष शेलार, प्रवीण दरेकर, सदा सरवणकर , कालिदास कोलंबकर, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के पोते भीमराव अंबेडकर, पूर्व सांसद नरेंद्र जाधव, मुंबई नगर निगम आयुक्त डॉ. इकबाल सिंह चहल, अपर नगर आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी, अध्यक्ष भिक्खु महासंघ भदंत राहुल बोधि महाथेरो, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस समन्वय समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र साल्वे, महासचिव नागसेन कांबले ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया l

महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बृहन्मुंबई नगर निगम जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी का गणमान्य व्यक्तियों ने अवलोकन किया। इस अवसर पर बृहन्मुंबई नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। गणमान्य व्यक्तियों को मुंबई नगर निगम द्वारा प्रकाशित डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के जीवन पर आधारित ‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या जागतिक पाऊलखुणा’ सूचना पुस्तिका उपहार में दी गई।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का योगदान बहुमूल्य - राज्यपाल रमेश बैस

Thu Dec 7 , 2023
मुंबई :- दुनिया भर के लोग भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को जानते हैं। देश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। ऐसा राज्यपाल रमेश बैस ने आज कहा। दादर चैत्यभूमि में भारतीय संविधान के निर्माता भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के 67वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!