– दिल्ली एसजी पाइपर्स ने खरीदा
नवी दिल्ली :- छत्तीसगढ़ हॉकी की होनहार हॉकी खिलाड़ी गीता यादव का चयन आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाली हॉकी इंडिया लीग (HIL) के लिये हुआ है। हॉकी इंडिया द्वारा 7 साल के अंतराल के बाद हॉकी लीग पुनः प्रारंभ की जा रही है और पहली बार महिला वर्ग में भी इसका आयोजन हो रहा है प्रतियोगिता में सूरमा हॉकी क्लब, हरियाणा और पंजाब (जेएसडब्ल्यू)
– श्राची रहर बंगाल टाइगर्स, पश्चिम बंगाल (श्राची स्पोर्ट्स)
– दिल्ली एसजी पाइपर्स, नई दिल्ली (एसजी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट)
– ओडिशा वॉरियर्स, राउरकेला (नवोयम स्पोर्ट्स वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड)
की टीमों के बीच लीग मैच खेले जाएंगे। गीता यादव कबीरधाम जिले के ग्राम बोड़ला की रहने वाली है गीता प्रारंभ से ही राजनांदगांव हॉकी स्टेडियम में हॉकी के गुण सीखी है। तथा 3 वर्ष तक राजनांदगांव में रह कर हॉकी की बारीकियां सीखकर अपनी पहचान बनाई उसके बाद उसका चयन खेलो इंडिया सेंटर बहतराई बिलासपुर के लिए हुआ था वह विगत कई वर्षों से छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर से 10वी सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता हिसार हरियाण 2020,11वी सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा झारखण्ड 2021, 12वी हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता इम्फाल मणिपुर 2022, 13वी हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता राऊरकेला ओडिशा 2023,में प्रतिनिधित्व करते आ रही है। गीता के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर जूनियर इंडिया कोर टीम के लिए चयन हुआ था। गीता यादव वर्तमान में जूनियर इंडिया कोर टीम बैंगलोर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
गीता यादव हॉकी इंडिया लीग (HIL)में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला खिलाड़ी है। दिल्ली पाइपर्स की टीम में गीता यादव के चयन होने पर विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छ. ग. शाशन, डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छ ग. शाशन, टाँकराम वर्मा तनुजा सलामे निर्देशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग,पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह ,महापौर हेमा देशमुख, फ़िरोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, मनीष श्रीवास्तव महासचिव छत्तीसगढ़ हॉकी,डी रविशंकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ए एक्का सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव, हरिंदर सिंग, एम वाय कुरेशी, विनीत नावघरे, मंजुला बिस्वास,गोपेस्वर कहरा, राजेश मंडावी,वर्षा शर्मा,रीना बोरकर,आशा थॉमस, नीलम चंद जैन,अमिताभ मानिकपुरी,गजेंद्र शर्मा,अंसार जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सचिव शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन,कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया भुषण सॉव, नरेश डाकलिया (पूर्व महापौर) गणेश प्रसाद शर्मा, ज्ञानचंद जैन,अनुराज श्रीवास्तव, मृणाल चौबे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी,अशोक नागवंशी, अनिल यादव, कुमार स्वामी, रौबीन गाठलीब,दीपक यादव,आशिष सिन्हा,महेन्द्र सिंह ठाकुर,योगेश द्विवेदी, अजय झा, प्रकाश शर्मा, जावेद खान, छोटेलाल रामटेके, विरेन्द्र सिंग भाटिया, संतोष चोकन्द्रे,खुशाल यादव, सचिन खोब्रागढे,विकास वैष्णाव, चंद्रहास साहू,राजू रंगारी, गुणवंत पटेल, संजीव पटेल अब्दुल कादिर, राजेश निर्मलकर, शकील अहमद, किशोर धीवर,अमित माथुर, खेमराज सिन्हा, संदीप यादव,अभिनव मिश्रा, दीपेश चौबे,कृष्णा यादव सहित राजनांदगांव शहर के सभी हॉकी खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और गीता यादव को अच्छा प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।