– अपने पुल के सभी टीमो को पराजित करते हुए अपने पुल में पहले स्थान पर रही।
– कार्तिक यादव मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
राजनांदगांव :- हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा झांसी (उत्तरप्रदेश) में आयोजित 15 वी हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशीप में राज्य की टीम ने अपने पुल के सभी टीमो को पराजित करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि टीम का प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांगांव में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था जिसमें उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाडियों का चयन छत्तीसगढ हॉकी टीम के लिए किया गया था।
उक्त जानकारी देते हुए टीम की मैनेजर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने बताया कि, छत्तीसगढ हॉकी टीम के सभी खिलाडियों ने अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने पुल कि विरोधी टीमो को पराजित करते हुए पुल में टॉप किया। छत्तीसगढ हॉकी ने अपना पहला मैच दिनांक 04 अप्रैल को हॉकी गुजरात के साथ खेला, जिसमें छत्तीसगढ ने गुजरात को 10-0 गोल से पराजित किया दुसरा मैच में हॉकी बिहार को 15-0 गोल से पराजित तथा आज तीसरा मैच में हिमाचल के साथ खेला गया जिसमें छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर कार्तिक यादव ने 3 गोल और मैच को 3-2 गोल से पराजित करते हुए 9 अंक प्राप्त कर अपने पुल में पहला स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ हॉकी टीम के खिलाड़ी कार्तिक यादव ने अपनी टीम के लिए 3 गोल मारकर हैट्रिक बनाया। जिसके आधार पर सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी जर्सी क्रमांक 06 कार्तिक यादव को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस जीत के लिए छत्तीसगढ़ सीनियर पुरुष हॉकी टीम को पुरे छत्तीसगढ हॉकी परिवार ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। टीम में रोहित रजक, अभिजीत श्रीवास, मानव मेडडपा, चंद्रशेखर यादव, विष्णु यादव, अजय तांडी, आरोन सरोज, बोपन्ना, समीर अली, गुलशन कुमार, खुशाल यादव, अर्जुन यादव, कार्तिक यादव, आदित्य नेताम,आदित्य मेश्राम, सोनू निषाद, गणेश यादव,शैलेन्द्र वर्मा, अन्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे (मैनेजर), शकील अहमद (कोच) तथा दीपेश चौबे सहायक कोच के रूप में शामिल है।