सेंट्रल इंडिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दिवंगत एकनाथ गायकवाड़ को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

नागपुर – मेहमूदा शिक्षण महिला और ग्रामीण विकास बहुउद्देशीय संस्था नागपुर के तत्वावधान में कार्यरत सेंट्रल इंडिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के समूह ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड़ की पहली पुण्यतिथि मनाई और इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

डॉ. अनीस अहमदए पूर्व कैबिनेट मंत्रीए महाराष्ट्र सरकार ने दिवंगत नेता स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने भाषण मेंए स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड़ के सकारात्मक गुणों की अत्यधिक प्रशंसा की और उन्हें जनता का सच्चा नेता कहा। स्वर्गीय गायकवाड़ 1999 से 2004 तक महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री और चंद्रपुर के पालक मंत्री थे और उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्यए चिकित्सा शिक्षाए सामाजिक न्याय श्रम और उच्च और तकनीकी शिक्षा जैसे विभिन्न विभागों को सफलतापूर्वक संभाला। विदर्भ के विकास में अमूल्य योगदान दिया। वह प्रभावशाली व्यक्तीमत्वके धनी थे उनके आचार, विचार और व्यवहार ने पुरे देश को नई दिशा दि है।
इस कार्यक्रम में डॉ. एस. एम. राजन (डायरेक्टर सेंट्रल इंडिया लॉ कॉलेज), डॉ. रवी कलसाईत (प्राचार्य सेंट्रल इंडिया फॉर्मसी कॉलेज)  मदन कडवे (प्राचार्य सेंट्रल इंडिया फॉर्मसी कॉलेज), सागर ठाकरे (सेंट्रल इंडिया फॉर्मसी कॉलेज) , बिना जॉय (सेंट्रल इंडिया नर्सिंग कॉलेज), डॉ. स्वाती राउत (सेंट्रल इंडिया कॉलेज ऑफ एज्युकेशन), डॉ. सिमा चिखले (सेंट्रल इंडिया वुमेन्स कॉलेज ऑफ एज्युकेशन) ,डॉ. यास्मिन सिद्दीकी (सेंट्रल इंडिया अध्यापक विद्यालय ), तुषार मेश्राम (डायरेक्टर डी.डी.यु.जी.के.वाय) , रिझवान अली (प्राचार्य आय. टी. आय. ), स्वाती बोधनकर , छात्र और कर्मचारी उपस्थित थे ।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

उपमुख्यमंत्री अजित पवार गृहमंत्री दिलीप वळसे-पाटील यांचे नागपूर येथे आगमन

Thu Apr 28 , 2022
राज्याचे उपमुख्यमंत्री अजित पवार व गृहमंत्री दिलीप वळसे-पाटील यांचे गुरुवारी रात्री १० वाजता नागपूर विमानतळावर आगमन झाले. शुक्रवारी ते जिल्ह्यातील विविध कार्यक्रमात सहभागी होणार आहेत. उभय नेते उद्या गडचिरोली व नागपूर येथील विविध कार्यक्रमात सहभागी होणार आहेत. उद्या २९ एप्रिल रोजी सकाळी ८ वाजता हेलिकॉप्टरने ते गडचिरोलीकडे प्रयाण करतील. दुपारी ११.४५ वाजता नागपूर येथे त्यांचे आगमन होईल. दुपारी दीड वाजता […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com