– गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दो विश्व कीर्तिमान दर्ज
नागपुर :- दुनिया को यह दिखाने के लिए कि हमारा तिरंगा हमारा गौरव और सम्मान है, हम इसके लिए अपनी जान भी जोखिम में डाल सकते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से तीस ग्रामीण लड़के और लड़कियों ने दुनिया की सबसे लंबी और सबसे तेज़ अखंडित तिरंगा दौड़ में भाग लिया, जो 406 किमी की दूरी थी। बेटियां शक्ति फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस तिरंगा दौड़ में 36 घंटे 50 मिनट में बिना रुके दो समूहों में दौड़कर दो नए विश्व कीर्तिमान स्थापित कर भारत का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गैर सरकारी संगठन बेटियां शक्ति फाउंडेशन नागपुर द्वारा आयोजित विश्व की सबसे लंबी अखंडित तिरंगा दौड़ 24 जनवरी को सुबह 8:15 बजे परमवीर चक्र शहीद आर परमेश्वरन स्मारक, महार रेजिमेंट सेंटर, सागर, मध्य प्रदेश में आयोजित की गई। ब्रिगेडियर इंद्रदीप सिंह भल्ला, कर्नल अरुण कुमार और अन्य वरिष्ठ सेना अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई. 48 घंटे में दौड़ पूरी करने का लक्ष्य लेकर 30 धावक दौड़ पड़े, लेकिन जब धावकों के हाथ में तिरंगा झंडा आया तो उस समय धावक दो समूहों में ऐसे दौड़े, जैसे उनके पैरो में पहियों लगा दिए हों. समूहों में बारी बारी अंतिम स्थान तक बिना रुके तिरंगा लेकर दौड़ते रहे।दौड़ के समापन स्थान ईश्वर देशमुख कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन क्रीड़ा चौक नागपुर पर धावको ने केवल 36घंटे और 50 मिनट में पहुंचकर दुनिया की सबसे लंबी दौड़ और दुनिया की सबसे तेज दौड़ के रूप में दो विश्व कीर्तिमान बनाए।
तिरंगा दौड़ सफल बनाने में ईश्वर देशमुख कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, कर्नल अजय वीर स्पोर्ट्स फाउंडेशन, क्लिक टू क्लाउड वूमेन स्पोर्टिंग क्लब, गोस्वामी प्रतिष्ठान, वंदे मातरम स्पोर्ट्स क्लब ने बहुमूल्य भूमिका निभाई। कर्नल अजय वीर, डॉ.शारदा नायडू, विनोद कोचर, प्रशांत मिश्रा, अरविंद पाठक, सुनील पवार, दिनकर कडु के मार्गदर्शन में तथा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीधर आडे इनके संकल्पना तथा नेतृत्व में तिरंगा दौड़ के दो विश्व कीर्तिमान बनाए गए। पूर्व सैनिक प्रभाकर आकोटकर, राजेश अलोने, योगेश साल्वे,अतुल वासनिक, सुरुचि स्पाइसेस ने तिरंगा दौड़ सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
कर्नल अजय वीर, कर्नल अरविंद तोमर, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि यतीशचंद्र शुक्ला, रवि जैन, विनोद कोचर, रमेश दुरुगकर, अनिल महेंद्र, शाम देऊलकर, डाॅ. अनिल कुमार कारवंदे, रवीश जालमकर, मोहम्मद रफीक, देवेन्द्र दस्तुरे, सहा. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी चावरे, ऑर्डिनरी कैप्टन पृथ्वीराज मेश्राम, राष्ट्रीय निशानेबाज अनन्या नायडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश क्षीरसागर ने किया।