“अस्मिता हॉकी लीग” जूनियर स्टेट हॉकी प्रतियोगिता का आज उदघाटन शाम 4 बजे

– सुबह 8 बजे से कुल चार मैच खेले जाएंगे,हॉकी इंडिया, स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया तथा जिला एवं छत्तीसगढ हॉकी का संयुक्त आयोजन   

राजनांदगांव :- छत्तीसगढ की हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में हॉकी इंडिया, स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया व छत्तीसगढ हॉकी के संयुक्त तत्वधान में अस्मिता स्टेट हॉकी लीग जूनियर बालिका की स्पर्धा 18 से 22 फरवरी तक तथा सब जूनियर दिनांक 21 से 26 फरवरी तक संस्कारधानी के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाऐगीं।

प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में 8 जिलो की टीमे व सब जूनियर बालिका वर्ग में 9 जिलो की टीमे हिस्सा लेंगी। आयोजन की तैयारियों को आयोजको द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है,चैंपियनशिप का उद्घाटन आज शाम 4 बजे से अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

उक्त प्रतियोगिता के तहत आज 4 मैच खेला जाएगा। पहला मैच सुबह 8 बजे स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर विरुद्ध हॉकी जांजगीर चाम्पा के मध्य सुबह 8 बजे खेला जाएगा वंही दूसरा मैच हॉकी कांकेर विरुद्ध हॉकी दुर्ग के मध्य सुबह 9 बजे होगा।

तीसरा मैच कबीरधाम विरुद्ध धमतरी दोपहर 2.30 बजे खेला जाएगा तथा आज का उद्धघाटन मैच कोरबा विरुद्ध मेजबान राजनांदगांव के मध्य संध्या 4 बजे खेला जाएगा।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

नागपूर विभागात शिवजयंती निमीत्त ‘जय शिवाजी जय भारत पदयात्रा’

Tue Feb 18 , 2025
Ø विभागीय आयुक्तांनी घेतला आढावा Ø नागरिकांना सहभागी होण्याचे आवाहन नागपूर :- हिंदवी स्वराज्याचे संस्थापक छत्रपती शिवाजी महाराजांच्या 395 व्या जयंती नीमित्त नागपूर विभागातील सर्व जिल्ह्यांमध्ये आयोजित होणाऱ्या ‘जय शिवाजी जय भारत’ पदयात्रेच्या तयारीबाबत आज प्रभारी विभागीय आयुक्त डॉ. माधवी चवरे यांनी आढावा घेतला. जास्तीत जास्त नागरिकांनी या उपक्रामात सहभागी होण्याचे आवाहनही त्यांनी केले. डॉ. चवरे यांच्या अध्यक्षतेखाली विभागीय आयुक्त […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
error: Content is protected !!