तुली की महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी में गैर सरकारी सदस्य के रूप नियुक्ती

नागपूर :-विदर्भ के 13 व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स के डायरेक्टर व सहसचिव  राजवंतपाल सिंग तुली की महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी में विदर्भ से गैर सरकारी सदस्य कें रूप नियुक्ती पर चेंबर के अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा ने चेंबर के सर्वश्री उपाध्यक्ष- फारूक अकबानी, स्वप्निल अहिरकर, सचिव – सचिन पुनियानी, सहसचिव – शब्बार शाकिर, दीपक अग्रवाल व PRO हेमंत सारडा ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा ने कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि चेंबर के सम्मानीय पदाधिकारी का चयन महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी मंे विदर्भ का प्रतिनिधीत्व करेंगे। राजवंतपाल सिंग तुली गत कई वर्षो से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ व विश्व हिन्दु परिषद से जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे है तथा चंेबर में भी उनकी सेवाएं सराहनीय है।

चंेंबर के सचिव सचिन पुनियानी ने बताया कि राज्य सरकार ने महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी का पूर्ण गठन किया है। अल्पसंख्यक विकास विभाग के जी आर के मुताबिक अकादमी में तीन सरकारी और 11 गैर सरकारी सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री इस अकादमी के अध्यक्ष होंगे इसके अलावा अल्पसंख्यक विभाग के प्रधान सचिव और उपसचिव की अकादमी के सरकारी सदस्यों के तौर पर नियुक्ति की है। इस अकादमी में  राजवंत पाल सिंह (गोल्डी तुली), बल मलकीत सिंह, राणा जंग बहादुर, सरहन सिंह, डॉ कुलतर सिंह, डॉ जसलीन कौर, डॉ अमरप्रीत सिंह, तरनदीप सिंह,  सुखदेव सिंह, रविंद्र सिंह और रतन शारदा को गैर सरकारी सदस्यों के तौर पर नियुक्त किया गया है।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव सचिन पुनियानी ने दी।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

सर्वसामान्यांच्या जीवनात परिवर्तन घडवणा-या महायुती सरकारला जनता साथ देणार - मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्र्यांनी व्यक्त केला विश्वास

Wed Oct 16 , 2024
– महायुती सरकारच्या वचनपूर्तीचे रिपोर्ट कार्ड सादर मुंबई :- महायुती सरकार हे काम करणारे सरकार असून महायुती सरकारने सर्वसामान्यांच्या जीवनात परिवर्तन घडविले आहे. या कामाची पोचपावती आगामी विधानसभा निवडणुकीत मतदार महायुतीला देतील,असा विश्वास मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि अजित पवार यांनी व्यक्त केला. मुंबईत बुधवारी महायुतीची संयुक्त पत्रकार परिषद झाली. यावेळी केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले, राष्ट्रवादी काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष खा. […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com