– पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर किया मार्गदर्शन
नागपुर :- हाल ही नया फौजदारी कानून और बदलाव इस विषय पर नागपुर शहर पुलिस जोन 4, ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, बेटियां शक्ति फाउंडेशन और क्लिक टू क्लाउड वूमेंस स्पोर्टिग क्लब नागपुर संयुक्त तत्वावधान में सामान्य नागरिक व स्पर्धा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक युवतियों के लिए विशेष मार्गदर्शन शिविर व चर्चासत्र का आयोजन किया गया था। इस शिविर में पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर ने मार्गदर्शन किया।
भारत लोकशाही प्रधान देश होने से देश में सभी को समान न्याय मिलने के उद्देश से केंद्र सरकार ने पुराने फौजदारी कानून में बदलाव कर तीन नए महत्व के फौजदारी कानून देशभर में लागू कर अनेक बदलाव किए हैं। इसकी जानकारी आम जनता को हो नए फौजदारी कानून व हुए बदलाव इस विषय पर विशेष मार्गदर्शन शिविर व चर्चासत्र ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के सभागृह किया गया था। शिविर में सैकड़ों विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित थे।
इस शिविर में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल ताकसांडे, प्राचार्या डॉ. शारदा नायडू, फाउंडेशन के मार्गदर्शक अरविंद पाठक, प्रा. चंद्रशेखर महाडिक, सूबेदार मेजर विजय मलेवार, पूर्व सैनिक प्रभाकर आकोटकर, विनोद शिरपुरकर, नायब सूबेदार अमोल राउत, निलेश व्यास, अमरसिंह बावनकर, लक्ष्मण गोमासे, संजय सावनसुखा, प्रा. समिता वहाने उपस्थित थे। समारोह का संचालन श्रीधर आडे ने किया। आभार प्रदर्शन प्रा. अतुल वानखेडे ने किया।
शिविर को सफल बनाने में मधुकर टूले, राजेश अलोने, प्रणय वैद्य, मयूर राठौड, हर्षल मलेवार, मुन्ना भोंदले, आशीष गाडगे ने परिश्रम किया।