नागपुर :- महाराष्ट्र शासन द्वारा डॉ कमला मोहता को नागपुर शहर के लिए विशेष कार्यकारी अधिकारी पद पर नियुक्त किया गया।
महाराष्ट्र कामगार कल्याण मंडल, नागपुर विभाग द्वारा प्रजासत्ताक दिन पर आयोजित एक समारोह में उन्हें सम्मानित करते हुए परिचय पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर नंदलाल राठोड, सहायक आयुक्त, कामगार कल्याण मंडल नागपुर विभाग, डॉ. रवि गिरहे, अध्यक्ष विदर्भ अवार्ड विनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला नागपुर, वसंतराव पाटील, वरिष्ठ पदाधिकारी विदर्भ अवार्ड विनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उपस्थित थे। डॉ. मोहता ने इस विशेष नियुक्ति पर सभी का आभार माना है।