3 मार्च से वाकी में अ भा पत्रकार संघ की ओर से महाप्रसाद वितरण

हिंगना – वाकी उर्स पर विगत 14 साल से हमारे प्रेरणास्थान वरिष्ठ पत्रकार तथा समाजसेवी स्वर्गीय उमेश बाबू चौबे जी के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय पत्रकार संघ की ओर से 3 मार्च से 7 मार्च तक 5 दिवसीय महाप्रसाद वितरण किया जा रहा है। वर्ष 2021 मे कोरोना महामारी की वजह से शासन आदेशा नुसार सादगी से बहोत ही छोटे पैमाने पर महाप्रसाद वितरण किया गया था। हर साल की तरह इस साल भी 5 दिवसीय महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ 3 मार्च को होंगा। इस वक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक खुजनारे करेंगे। प्रमुख अतिथि वरिष्ठ समाजसेवक गोपाल अग्रवाल, वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार ओमप्रकाश मिश्रा, विर्दभ राज्य आंदोलन समिति के अध्यक्ष अरुण केदार, अन्ना राजेधर, दिलीप केदार आदि उपस्थित रहेंगे। वाकी स्थित हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया (र. अ.) की मजार शरीफ पर चादर पेश की जायेगी। वापस रेल्वे टाउन के पास, वाकी रोड़, पाटनसावगी में बाबा ताजुद्दीन के फोटो पर चादर पेश कर महाप्रसाद वितरण किया जायेगा। कारेक्रम के लिए अ. भा. पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश लंगोटे, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शेख़ अलीम महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक शेख, मोरेश्वर खडसे आदि परिश्रम कर रहे हैं।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

विविध विकास कार्यामुळे नागपूर शहराचा  चौफेर विकास  

Mon Feb 28 , 2022
–   केंद्रीय रस्ते वाहतूक ,  महामार्ग मंत्री  नितीन गडकरी  यांचे प्रतिपादन नागपूर – विविध विकासकार्यामुळे नागपूर शहराचा  चौफेर विकास   होत आहे. एम्स,आयआयएम,ट्रीपलआयटी , मेट्रो,डबल डेकर पूल यासारख्या विकासकामासाठी मागील 7 वर्षाच्या खासदारपदाच्या  कार्यकाळात 86 हजार कोटीचे कामे   झाल्याची माहिती   केंद्रीय रस्ते वाहतूक ,  महामार्ग मंत्री  नितीन गडकरी  यांनी आज दिली . केंद्रीय  रस्ते निधीतून शहरात तब्बल  165 कोटी […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com