15 दिसंबर से अपूर्व विज्ञान मेला – 2021

– कोरोना प्रोटोकॉल का किया जाएगा सख्ती से पालन

– आज से कार्यशाला

नागपुर – असोसिएशन फॉर रिसर्च एंड ट्रेनिंग इन बेसिक साइंस एजुकेशन, नागपुर महानगर पालिका और विज्ञान प्रसार, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 19 दिसंबर तक अपूर्व विज्ञान मेला- 2021 का आयोजन किया जा रहा है।
आज से कार्यशाला
मनपा शालाओं के चयनित विद्यार्थियों की कार्यशाला 13 व 14 दिसंबर को होगी। विज्ञान मेला में मनपा शालाओं के 200 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए विद्यार्थियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला 13 दिसंबर से राष्ट्रभाषा भवन परिसर में होगी। विज्ञान मेले में विद्यार्थियों के लिए क्विज स्पर्धा होगी। साथ ही देशभर से आए विज्ञान प्रसारकों और समाज प्रबोधन के स्टाल भी लगाए जाएंगे।
कोरोना प्रोटोकॉल का होगा पालन
संस्था के सचिव सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण गत वर्ष का विज्ञान मेला ऑनलाइन ही हो सका था। इस बार सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए इसे पूर्ववत आयोजित किया जा रहा है। दो लोगों के बीच सुरक्षित दूरी, हैंड सेनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था भी की जा रही है। विज्ञान मेला का ऑनलाइन प्रसारण भी किया जाएगा।
सहज उपलब्ध वस्तुओं से बनते हैं प्रयोग
मेले का उद्देश्य छात्रों के मन से विज्ञान का डर दूर कर, खेल-खेल में विज्ञान सीखना है। प्रयोगों में इस बात का ध्यान रखा गया कि इन्हें समझते हुए बच्चों को आनन्द आए। बेसिक साइंस का सिद्धांत ही यह है कि बच्चों में सोच के साथ समझ विकसित हो। ये सभी प्रयोग कक्षा 6 से 10 तक के पाठ्यक्रमों पर आधारित हैं व विज्ञान के नियमों को समझने में मदद करते हैं। घरों में आसानी से उपलब्ध वस्तुओं से निर्मित, विज्ञान के सरल, रोचक और कम खर्चीले वस्तुओं से इन प्रयोगों को निर्मित जाता है।
विज्ञान मेला में आने वाले प्रेक्षकों को प्रयोगों की जानकारी देने हेतु विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाता है। संस्था के विशेषज्ञ व शिक्षक-शिक्षिकाएं यह जिम्मेदारी संभालते हैं। इनमें प्रमुख रूप से राजेंद्र पुसेकर, ज्योति मेडपिलवार, नीता गडेकर, नीलिमा अढाऊ,पुष्पलता गावंडे, दीप्ति बिष्ट, वंदना चव्हाण, मनीषा मोगलेवार शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रभाषा भवन (फोन 0712 – 2523162) से संपर्क किया जा सकता है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

News Today 24x7

Next Post

राज्यपालांच्या हस्ते देशभरातील ५० युवा कलाकारांना डॉ एम एस सुब्बलक्ष्मी शिष्यवृत्ती प्रदान

Mon Dec 13 , 2021
भारतीय शास्त्रीय संगीत केवळ मनोरंजन नाही तर आत्मानुभूती  : राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी भारतीय शास्त्रीय संगीत केवळ मनोरंजन किंवा करमणुकीचे साधन नसून ती आत्मानुभूती असल्याचे प्रतिपादन राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी यांनी आज येथे काढले. श्री षण्मुखानंद ललित कला व संगीत सभेतर्फे आयोजित कार्यक्रमात शनिवार (दि. ११) राज्यपालांच्या हस्ते शास्त्रीय संगीत क्षेत्रातील देशभरातील ५० युवा कलाकारांना श्री षण्मुखानंद एम एस सुब्बलक्ष्मी शिष्यवृत्ती प्रदान करण्यात आल्या, त्यावेळी राज्यपाल […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com