– संदीप कांबळे, कामठी
कामठी – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा रनाला मे आंतरराष्ट्रीय महिला दिन विशेष रूप से मनाया गया| कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया| सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी प्रेमलतादीदी ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष कर महिलाओं द्वारा जो कार्य किए गये वो गौरवपूर्ण हैं| महिलाये अनेक रूप से मां, बेटी, बहन, पत्नी अनेक कर्त्यव्य और दायित्वो का पालन करती रही है| श्रेष्ठ समाज स्वर्णीम समाज मे महिलाओ की भूमिका अहम है जो संस्कारो, रिश्तो को संजोने का काम करते हुए पुन: संस्कृती को नई संस्कृती बनाकर नये भारत – स्वर्णिम भारत की सही में ध्वजवाहक बने, नये युग का निर्माण करे| आज के समाज मे हर क्षेत्र मे लडका लडकी समान यह भाव लेकर अपनी कीर्ती जल, थल, नभ में फैला रही हैं ऐसी सभी को जागतिक महिला दिन की बधाई दी|
इस प्रसंग पर वयोवृद्ध महिलाओ का जो की पैंतीस वर्षे से राजयोग ध्यान का अभ्यास करते है उसमे पुष्पामाताजी चुटे, नलिनी माताजी कुंभारे, उषा माताजी मगरे, कमल माताजी वैद्य इनका शॉल, श्रीफल देकर सत्कार किया गया | इस प्रसंग पर सरपंच सौ. सुवर्णा ताई साबळे, उपसरपंच सौ. आरतताई कुल्लरकर, ग्रा.पं. सदस्य अर्चनाताई सपाटे, मा. उपसभापती सौ.विमलताई साबळे, सुहास सपाटे, कल्पनाताई गायधने, संगीता भिवगडे, शांता रडके, विजया येलेकर, शामला भालकर, राजू काळे, अशोक पराते ,हरिहर गायधने, रणवीर वाघमारे, सुनील भालकर आदि भारी संख्या में लोगो की उपस्थिती थी| कार्यक्रम का संचालन ब्र.कु. वंदना बहन और आभार ब्र.कु शिलू बहन ने किया|