अभिनेत्री लोपामुद्रा राउत की उपस्थिति में सीआरपीएफ महिला बाइक रैली का स्टंट प्रदर्शन

महिलाओं द्वारा नागपुर शहर में की गई बाईक रैली एवं प्रियदर्शनी कॉलेज में बाईक रैली हैरत अंगेज स्टंट प्रदर्शन ।

नागपूर :-केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा दिनांक 25 मार्च 2023 के सी.आर.पी.एफ. दिवस मनाया जा रहा है । जिसके उपलक्ष्य में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला कमाण्डो द्वारा महिला सशक्तिकरण के भाव को देश में प्रसारित करने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसरपर दिनांक 09 मार्च 2023 को सी.आर.पी.एफ. महिला बाईक रैली का शुभारंभ मीनाक्षी लेखी, भारत के विदेश मामलों और संस्कृति राज्य मंत्री, भारत सरकार के कर कमलों द्वारा इंडिया गेट, नई दिल्ली से किया गया। यह बाईक रैली भारत के विभिन्न नगरों तथा दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल होते हुये दिनांक 17 मार्च 2023 को 18:30 बजे समूह केन्द्र नागपुर में पहुँची । जिसका प्रशांत जम्भोलकर, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र नागपुर एवं क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष  किर्ति जम्भोलकर एवं ग्रुप केन्द्र के राजपत्रित अधिकारी, मंत्रालयिक राजपत्रित अधिकारी समस्थ अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने हर्ष उल्लास के साथ उक्त बाईक रैली का स्वागत किया ।

आज दिनांक 18 मार्च को सुबह 9:30 बजे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिला कमाण्डो एवं नागपुर शहर की बाईकरस महिलाओं /आर.जे.बाईकरस ने बाईक रैली समूह केन्द्र से निकलकर नागपुर शहर का भ्रमण करते हुए प्रियदर्शनी इंजिनियरिंग कॉलेज में पुहँची। जहाँ पर बाईक रैली का मुख्य अतिथि अभिनेत्री लोपामुद्रा राऊत, क्षेत्रीय कावा अध्यक्ष  किर्ति जम्भोलकर एवं प्रशांत जम्भोलकर, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र नागपुर द्वारा स्वागत किया गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिलाओ द्वारा शस्त्र के साथ परेड का प्रदर्शन, बैण्ड प्रदर्शन, विभिन हथियारों का खोलना जोडना आँखो पर पट्टी बाँधकर किया गया। तदोपरान्त महिला कमाण्डों द्वारा तरह-तरह के बाईक द्वारा अद्भुत कलात्मक हैरत अंगेज स्टंट प्रदर्शन किया गया। महिला शक्ती कमाण्डो ने नारी शक्ती का प्रदर्शन दिखाया। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल महिला कमाण्डों के द्वारा मोटर बाईक रैली जिसका नाम देश के हम है रक्षक के रूप में रखा है। उक्त बाईक रैली में मुख्य अतिथि अभिनेत्री लोपामुद्रा राऊत के साथ साथ अभिजीत देशमुख, निदेशक प्रियदर्शनी कॉलेज, प्रशांत जम्भोलकर, पुलिस उप महानिरीक्षक, डॉ एम.के.सिन्हा, पुउमनि (चिकित्सा) जी.डी.पंढरीनाथ, कमाण्डेन्ट, डॉ. मंजूला, सीएमओ, मुकेश कुमार, कुलदीप सिंह खुराना, 2-1/C, संजय निर्मल, उप कमाण्डेन्ट, विजय सिंह, राहुल भसारकर, एस.डी.ईगले, गुरुचरण स्वाई, नरेद्र आडवानी, महेशचंद्र गोठड़ीवाल, अब्राहम थोमस, सहायक कमाण्डेट के सहित महिला कमाण्डों की प्रमुख तारा देवी, उप कमाण्डेन्ट के साथ प्रियदर्शनी, रायसोनी कॉलेज के प्राचार्य एवं स्टाफ मंचाहीन रहे साथ ही समूह केन्द्र, रेंज कार्यालय, 213 (महिला) बटालियन, संयुक्त अस्पताल के राजपत्रित अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों के साथ सभी परिवार भी उपस्थित रहकर बाईक रैली महिला कमाण्डोज का मनोबल बढ़ाया एवं अपना बहूमूल्य योगदान प्रदान किया। नागपुर के इलेक्ट्रानिक / प्रिंट मिडिया ने इस कार्यक्रम में प्रशंसनीय रूप से योगदान दिया। उक्त कार्यक्रम में मिडिया के साथ साथ सीआरपीएफ पीआरओ प्रदीप द्विवेदी उपस्थित रहे।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

Bike rally by women in Nagpur city and amazing stunt performance at Priyadarshini College.

Sat Mar 18 , 2023
CRPF Women’s Rally 2023. Nagpur:-CRPF Day is being celebrated by the Central Reserve Police Force on March 25, 2023. To celebrate Government of India’s message of “Nari Shakti” CRPF is organising All-women CRPF bike expedition to be called “Desh Ke Hum Hain Rakshak” Women Bike Rally-2023 which has commenced from India Gate, New Delhi on the occasion of International Women’s […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com