नागपूर :-शिव मंदिर पंच कमेटी, खलासी लाइन की ओर से शिव मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा जारी है। कथा का वर्णन कथाकार योगेश कृष्ण महाराज कर रहे हैं। कथा का समय 3 से 7 रखा गया है। आज भागवत कथा में श्री कृष्ण बाल लीला और गोवर्धन लीला का प्रसंग कथाकार महाराज ने सुनाया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन की पूजा मतलब प्रकृति की पूजा। श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठा कर इंद्र का अहंकार नष्ट किया। उन्होंने कहा कि आदमी आज प्रकृति के साथ कितना खेल रहा है। महानगरों में प्रदूषण के चलते सांस लेना मुश्किल हो गया। हम भूल रहे हैं कि पंचमहाभूतों से हमारा जीवन चल रहा है। यह प्रकृति माता हमारा पोषण करती है, हमको इसका आदर करना चाहिए।इससे पूर्व कथा वाचक ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। जिनमें कंस भगवान कृष्ण को मारने के लिए पूतना राक्षसी को भेजता है। भगवान दूध रूप में मिला उसके विष को पीकर के उसका अंत कर उसे मोक्ष दिलाते हैं। सभी से उपस्थिति की अपील की गई है।
श्री कृष्ण ने उंगली पर उठाया गोवर्धन पर्वत
Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com