नागपुर। जरीपटका स्थित श्री कलगीधर सत्संग मंडल के तत्वावधान में श्री गुरु गोबिंदसिंघजी के 355 वें प्रकाशपर्व निमित्त ‘इच्छापूरक प्रभु सिमरन एवं प्रार्थना’, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सप्ताह पाठ दि. 3 जनवरी 2022 सोमवार से 9 जनवरी 2022 रविवार तक आयोजित किया गया है, जिसका सीधा प्रसारण श्री कलगीधर सत्संग मंडल के यू टयुब चैनल व फेसबुक पेज पर लाइव किया जाएगा।
संयोजक अधि. माधवदास ममतानी के अनुसार शास्त्रों में इच्छापूर्ति हेतु यज्ञों व प्रार्थना का होना सर्वविदित है। जैसा कि त्रेता युग में राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति हेतु ‘पुत्रेष्टी यज्ञ’ करवाया था। फलस्वरुप उन्हें श्री राम, श्री लक्ष्मण, श्री भरत, श्री शत्रुघन जैसे परम प्रतापी पुत्रों की प्राप्ती हुई। कलियुग में भक्तिमार्ग का पाठयक्रम प्रभु सिमरन एवं हरी कीर्तन गायन है। आजकल अनुष्ठान बड़े मंहगे हो गए हैं एवं सर्व साधारण व्यक्ति ऐसे अनुष्ठान रखने में अपने आपको असमर्थ पाता है। इसलिए श्री कलगीधर सत्संग मंडल ने सर्वसाधारण के लिए इच्छापूरक प्रभु सिमरन एवं प्रार्थना का आयोजन किया है, जिसमें श्रद्धालुजन इच्छानुसार प्रसाद (नगद नहीं) एवं समापन के समय मात्र हार या दुशाला चढ़ाकर साधारण खर्च पर विभिन्न शुभ मनोकामनाओं की पुर्ति व दुखों के निवारण हेतु श्री गुरु ग्रंथसाहिब के सप्ताह पाठ का लाभ ले सकते हैं।
कार्यक्रम का आरंभ 3 जनवरी 2022 सोमवार को दोपहर 1.15 बजे श्री जपुजी साहिब, श्री जापु साहिब व सुखमनी साहिब के पाठ के साथ होगा। तत्पश्चात गुरु गोबिंदसिघ द्वारा रचित श्री दसम ग्रंथ में वर्णित मां भगवती की स्तुति ”नमंसत्यम् नमंसत्यम् नमंसत्यम् भवानी सदा राख लै मुहि क्रिपा कै क्रिपानी’’ का गायन किया जायेगा। सांय 5 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सप्ताह पाठ का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार दि. 4 जनवरी 2022 से प्रात 5.30 बजे नित्य आसादीवार एवं श्री गुरु गोबिंदसिंघ द्वारा रचित ‘श्री जापु साहिब’ का पाठ होगा जिसका समापन 9 जनवरी 2022 रविवार को श्री गुरु गोबिंदसिंघजी के प्रकाश दिवस पर होगा। यह पाठ प्रति दिन दोपहर 1.15 बजे से सायं 6.30 बजे तक जरीपटका में श्री कलगीधर सत्संग मार्ग पर स्थित श्री कलगीधर सत्संग मंडल हाल में आयोजित किया गया है।
संयोजक अधि. माधवदास ममतानी ने अपील की है कि कोविड नियमों का पालन कर माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें व जिन्हें भी पाठ रखना है उन्हें सातों दिन मांस, मद्य पदार्थों का सेवन/रखना वर्जित होगा। पोह माह की सप्तमी अर्थात 9 जनवरी रविवार को श्री गुरु गोबिंदसिंघ प्रकाशदिवस (जन्म) पर इच्छापूरक प्रभु सिमरन प्रार्थना व सप्ताह पाठ के ‘भोग साहिब’ के साथ समापन होगा। कार्यक्रम का मंडल द्वारा प्रकाशपर्व मनाने का यह 52 वाँं वर्ष है।
-दिनेश दमाहे
9370868686
dineshdamahe86@gmail.com