भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बने संतोष जैन

नागपूर :- भारत भर जैन समाज की ओर से दीपावली 2023 से दीपावली 2024 तक 2550 वे भगवान महावीर निर्वाण को अहिंसा वर्ष के रूप में मनाने का निश्चित किया हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति का गठन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया हैं।

महोत्सव समिति के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री पदपर नागपुर के संतोष जैन पेंढारी की नियुक्ति महोत्सव समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज गंगवाल, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. दीपक जैन ने की है। संतोष जैन पेंढारी महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य का प्रभारी भी नियुक्त किया हैं। संतोष जैन पेंढारी अनेक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हैं। भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री, दिगंबर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष, भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के विश्वस्त, राजकोट नागरिक सहकारी बैंक नागपुर शाखा के मुख्य संयोजक हैं। जैन समाज के अनेक संस्थाओं ने उनका अभिनंदन किया है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

पब्लिशर से किताबें लेकर नांदेड़ और मुंबई के बुक हाउस संचालकों से कुल 1 करोड़ 5 लाख 45 हजार रुपए की धोखाधड़ी, गिट्टीखदान में मामला

Sat Aug 26 , 2023
नागपूर :- गिट्टीखदान थाने के तहत हजारीपहाड़ के एक बुक पब्लिशर्स से उधारी में लाखों रुपए की शैक्षणिक किताबें लेकर नांदेड़ और मुंबई के बुक हाउस संचालकों से कुल 1 करोड़ 5 लाख 45 हजार रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है. आरोपियों में नांदेड़, नया मोंढा निवासी गोविंद बालाजी कोंडावार (24), सुप्रिया बालाजी कोंडावार (50), बालाजी कोंडावार (55) और […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com