प्यारा सजा माता वैष्णो देवी का दरबार, जय माता दी से गूँजा मंदिर

नागपूर :- श्री राधा कृष्ण मंदिर , वर्धमान नगर में सावन झूला उत्सव धूमधाम दे मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत यहां नित नई झांकियां भक्तों के दर्शनार्थ सजाई जा रही हैं। रविवार को माता वैष्णोदेवी गुफा की झांकी बनाई गई। माता के भक्तों ने गुफा के अंदर जाकर माता की पिण्डी के रूप में तीन विराजित मूर्तियों देवी काली, माता सरस्वती और माता लक्ष्मी के दर्शन कर गुफा से बाहर निकल मंदिर के अंदर झूले में विराजित लड्डू गोपाल के दर्शन किये। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया। जय माता दी से मंदिर गुंजायमान हो गया।आज प्रथम पूजन राजूभाई टांक परिवार ने किया। यहां माता की चौकी में पवन झाम, प्रीतम बत्रा, रिम्पू घई द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर उपस्थित भक्तों को भक्ति सागर में गोता लगाने पर मजबूर कर दिया।

नागपंचमी पर होंगे सहस्त्रलिंगम दर्शन

मैनेजिंग ट्रस्टी पवन पोद्दार ने बताया कि नागपंचमी पर पार्थिव सहस्त्रलिंगम की एक अनोखी झांकी प्रस्तुत की जाएगी। उत्कर्ष लोखंडे, मिताली जोशी के अथक प्रयास से, मंदिर कार्यकर्ताओं , भक्तों की ओर से 1000 शिवलिंग से एक विराट शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। इसके मुख्य यजमान प्रेमप्रकाश दुबे परिवार, फूलसेवा प्रसाद सेवा के यजमान कैलाशचंद्र अग्रवाल, विनोद वसंत गुप्ता, स्वामी शांतानंद महाराज, राजकुमार चौधरी पूजन होंगे। दर्शन सायं 6.30से 10 बजे तक भक्त कर सकेंगे। सहसयोंजक मुकेश खंडेलवाल, नारायण सारडा ने सभी से दर्शन लाभ लेने की अपील की है।

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

NewsToday24x7

Next Post

खम्हरिया में 40 वर्ष पूर्व जमीन का अधिग्रहण, अब बेदखली का प्रयास : किसान सभा ने किया विरोध, जमीन वापसी के साथ कृषि कार्य पर लगे रोक हटाने की मांग

Mon Aug 21 , 2023
कोरबा :- एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में 40 वर्ष पूर्व जमीन का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन प्रभावित किसान परिवारों को न तो मुआवजा मिला और ना ही उन्हें पुनर्वास की सुविधा दी गई और कई रोजगार प्रकरण आज भी लंबित हैं। कई पीढ़ियों से किसान आज भी अपनी जमीन पर काबिज हैं और खेती किसानी कर अपना […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com