औषधीय गुणों से भरपूर है अशोक वृक्ष की छाल

नागपुर –  अशोक का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में अशोक के पेड़ का उपयोग से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है|

आयुर्वेद में किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए तरह-तरह के पेड़-पौधों की जड(कंद) मूल फल य पंच्चांग का उपयोग किया जाता है। इन्हीं में अशोक का पेड़ भी शामिल है। अशोक का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अशोक के पेड़ को अंग्रेजी में  Saraca asoca Tree कहा जाता है। आयुर्वेद में अशोक के पेड़ की छाल, टहनियां, फूल और पत्तों का उपयोग दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं अशोक के पेड़ की छाल के फायदों  के बारे में।

रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्री श्रेयश शर्मा बताते हैं कि अशोक के पेड़ की छाल  महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होती है। अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग बवासीर, पीरियड के दर्द और ल्यूकोरिया में किया जा सकता है। साथ ही असोक के पेड़ की छाल त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है।

अशोक के पेड़ की छाल के फायदे:

आयुर्वेद में अशोक के पेड़  का काफी महत्व है। अशोक के फूल, पत्तों और छाल आदि का उपयोग  बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। अशोक की छाल महिलाओं की कई समस्याएं दूर करता है। साथ ही अशोक की छाल स्किन, हड्डियों और पेट के लिए भी फायदेमंद होता है।

1. वाइट डिस्चार्ज में फायदेमंद अशोक की छाल

वाइट डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया  महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। ल्यूकोरिया की समस्या से राहत पाने के लिए आप अशोक की छाल का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए अशोक की छाल को पानी में उबालकर पी लें। पानी तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए।

2. बवासीर में कारगर अशोक के पेड़ की छाल 

प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कभी-न-कभी बवासीर का सामना जरूर करता है। अशोक की पेड़ की छाल का उपयोग बवासीर की समस्या  होने पर भी किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच अशोक की छाल का पाउडर लें, इसमें शहद और पानी के साथ मिलाकर लें। इससे मल त्याग में आसानी होगी, बवासीर के दर्द  में भी आराम मिलेगा। अशोक के पेड़ की छाल बवासीर की समस्या से राहत दिलाती है।

3. त्वचा के लिए फायदेमंद अशोक की छाल 

अशोक के पेड़ की छाल सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। अशोक की छाल का पाउडर खून साफ करती है, इससे त्वचा पर निखार आता है। साथ ही शरीर में जमा टॉक्सिंस (How to Remove Toxins from Body) भी बाहर निकलते हैं, जिससे ऑयली, बेजान त्वचा से भी छुटकारा मिलता है।

4. पीरियड के दर्द में आराम दिलाए अशोक की छाल 

महिलाओं के लिए अशोक की छाल को काफी फायदेमंद माना गया है। अशोक के पेड़ की छाल पीरियड्स के दौरान  होने वाले दर्द, ऐंठन को कम करने में सहायक होती है। पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए आप अशोक की छाल का पाउडर  ले सकते हैं।

अर्जुन के फल के फायदे: अर्जुन का फल खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

5. हड्डियों के लिए लाभकारी अशोक की छाल

अशोक के पेड़ की छाल में फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन और एनाल्जेसिक जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हड्डियों के लिए जरूरी होते हैं। यहां तक कि अशोक की छाल का उपयोग  हड्डियों को जोड़ने के लिए भी किया जा सकता है।

6. पेट की समस्याएं दूर करें अशोक की छाल

अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। अशोक की छाल पेट के कीड़ों को मारने में कारगर है। इसके अलावा अशोक के पेड़ की छाल अपच, कब्ज आदि समस्याओं में भी लाभकारी है।

आप भी अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग पाउडर के रूप में कर सकते हैं। आप चाहें तो घर पर ही अशोक की छाल का पाउडर  बना सकते हैं, या फिर बाजार से भी ले सकते हैं। गर्भवती महिलाओं और हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को अशोक के पेड़ की छाल  का उपयोग करने से बचना चाहिए। साथ ही अगर आप किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की राय पर ही अशोक के पेड़ की छाल का सेवन कर सकते हैं ।

सहर्ष सुचनार्थ नोट्स:-

कृपया उक्त आयुर्वेदिक बृक्ष के उपयोग के संबंध में किसी अनुभव कुशल आयुर्विज्ञान विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञों की राय लिए बिना उपयोग करना वर्जित माना गया है.

प्रस्तुति:- टेकचद्र शास्त्री आयुर्विज्ञान, ज्योतिषरत्न व वास्तु विशेषज्ञ

संपर्क:- 9822550220/वाटएशप:9130558008

Contact us for news or articles - dineshdamahe86@gmail.com

Next Post

दुर्लभ हिमालयीन सोमरस पान के अदभुत फायदे

Mon Mar 28 , 2022
सत्य में देखा जाए तो सोमरस कोई शराब नहीं है अपितु सोमलता के पौधा का रस है वैदिक काल में ऋषियों-मुनियों का चमत्कारी आविष्कार- सोमरस एक ऐसा पदार्थ है, जो संजीवनी की तरह कार्य करता है। यह जहां व्यक्ति की जवानी बरकरार रखता है वहीं यह पूर्ण सात्विक, अत्यंत बलवर्धक, आयुवर्धक व भोजन-विष के प्रभाव को नष्ट करने वाली औषधि […]

You May Like

Latest News

The Latest News

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com