नागपूर – महामेट्रो के रिच-4 का ९९ % कार्य पूरा हो चूका है। शेष कार्य आगामी १० दिनों में पूरा कर लिया जायेगा CMRS के निरिक्षण के बाद यात्री सेवा के लिए यह मार्ग पूरी तरह तैयार हो जायेगा इस तरह रिच- 2 में गड्डीगोदाम के समीप देश का पहला ४ स्तरीय ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है करीब १६८० टन वजन का यह ब्रिज बनाया जा रहा है बुट्टीबोरी में इसका निर्माण किया गया और इसे लगाने के लिए करीब २० दिन काम चलेगा। गड्डीगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर काम करना बेहद चुनौती पूर्ण है। जनवरी २०२२ के अंत तक यह काम भी पूरा हो जायेगा। महामेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. बृजेश दीक्षित ने उपरोक्त जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया की फ़िलहाल दो रुट पर यात्री सेवा सुरु है। अभी ३५००० के आसपास यात्री सफर कर रहे है।चारो मार्गो पर यात्री सेवा सुरु होने से हमारी अपेक्षा है की प्रति दिन २ लाख यात्री सफर करेंगे उन्होंने बताया की प्रजापति नगर स्टेशन के समीप राष्टीय महा मार्ग के साथ मिलकर काम कर रहे है। और यह काम शीर्घ पूरा होने जा रहा है। ट्रेनें चलने और यात्रियों की संख्या बढ़ने पर २-२ मिनिट के अंतराल में ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। नॉन फेयर बॉक्स पर चर्चा के दौरान कहा की हमारा लक्ष ५०-६० % आय नॉन फेयर बॉक्स से हासिल करना है। पूरी परियोजना में १०% राशि बचत करने का उन्होंने उल्लेख किया। डॉ. दीक्षित ने बताया की जिस समय प्रोजेक्ट बना उससे काफी समय बाद काम सुरु हुआ जिससे जमीन से लेकर सभी चीज़ो की कीमते बढ़ गई। इसके बावजूद बचत की गई। जीरो माइल और सीताबर्डी स्टेशन पर मार्केट का प्रावधान किया गया। जब की परियोजना में इसका समावेश नहीं है।
नई मुंबई मेट्रो का काम तेज गति से महामेट्रो द्वारा किये जाने की जानकारी देते हुए कहा की ११ किलोमीटर की लाइन में से आधी लाइन शीघ्र ही सुरु की जाएगी। ठाणे में ३१ किलोमीटर की लाइन बिछाने और मेट्रो चलने का डीपीआर महामेट्रो ने बनाया है। मेट्रो नियो (नाशिक) को पुरे देश में लागू किया जा रहा है। ब्रॉडगेज मेट्रो अच्छी प्रणाली होने की जानकारी देते हुए कहा की रोलिंग स्टॉक मेट्रो का और पटरी रेलवे की रहेगी। पर्यावरण पूरक और सुरक्षित यातायात के लिए डॉ. दीक्षित ने मेट्रो सेवा का ही उपयोग करने की अपील नागरिको से की है।